बूंदी बस दुर्घटना के बाद जोधपुर में गिरी बस

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news crime news ) . बूंदी में बस दुर्घटना ( Bundi Bus Accident 2020 ) के बाद अब जोधपुर के बनाड़ रोड पर जोजरी नदी ( Jojri River ) के पुल पर डम्पर की टक्कर से अनियंत्रित स्लीपर बस शुक्रवार सुबह पुल से उतर कर नदी में जा गिरी ( jodhpur accident news )। हादसे में चालक के मामूली चोट आई है ( latest NRI news in hindi ) ।


पुलिस व प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्लीपर बस सुबह जोधपुर से बनाड़ की तरफ जा रही थी। बस में यात्री नहीं थे। जोजरी नदी के पुल पर पहुंचने के दौरान तेज रफ्तार व लापरवाही से आए डम्पर ने बस को मामूली टक्कर मार दी ( road accident. Accident )। डम्पर से बचने के प्रयास में चालक ने बस साइड में करने की कोशिश की, लेकिन संकड़े पुल पर सुरक्षा बैरियर न होने के कारण बस पुल से उतर कर नदी में जा गिरी और पलट गई। इससे चालक के मामूली चोट आई। आसपास के लोगों ने चालक को बस में से बाहर निकाला।

दुर्घटना के बाद बनाड़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बस बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू करवाई। नदी लगभग सूखी है और बस में भी यात्री नहीं थे, जिसकी वजह से बड़ा हादसा होने से बच गया। ध्यान रहे कि जोजरी नदी पर बना पुल सडक़ से बहुत संकड़ा है। पुल के दोनों तरफ की रोड चौड़ी है। जबकि पुल आते ही सडक़ संकड़ी हो जाती है। इस वजह से पुल पर कई हादसे हो चुके हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2veYDaB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment