यहां कांग्रेस कर रही गैस के बढ़े दामों का विरोध, वहां बढ़ी बिजली दरों के विरुद्ध भाजपा का प्रदर्शन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश में सार्वजनिक क्षेत्र की तीनों पेट्रोलियम कम्पनियों की ओर से घरेलू गैस के दामों में भारी वृद्धि होने से आम आदमी की जेब पर न केवल भार बढ़ा है बल्कि आए दिन बढ़ रही महंगाई ने कमर तोड़ रखी है। घरेलू गैस का सिलेंडर 144.5 रुपए महंग होने से अब उपभोक्ताओं से प्रति सिलेंडर 861.50 रुपए वसूले जाएंगे। करीब डेढ़ साल पहले घरेलू गैस के दाम एक हजार रुपए के करीब पहुंच जाने पर गैस एजेंसियों की बुकिंग दस फीसदी घट गई थी।

केंद्र सरकार द्वारा गैस सिलेंडर का दाम बढ़ाने का निर्णय लिए जाने को लेकर जोधपुर शहर जिला महिला कांग्रेस की ओर से कलक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कलक्टर को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर निर्णय वापस लिए जाने को लेकर मांग रखी गई। महिला कांग्रेस की ओर से पूरे देश में जिला स्तर पर ज्ञापन दिया गया है।

वहीं प्रदेश में बढ़ी बिजली दरों के विरोध में भाजपा ने प्रदर्शन किया और अतिरिक्त जिला कलक्टर के मार्फत राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र गहलोत एवं जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी के सौंपे ज्ञापन में बताया कि कांग्रेस ने घोषणापत्र में वादा किया था कि पांच साल तक दरें नहीं बढ़ाई जाएगी, लेकिन इसके बावजूद वादा खिलाफी की। उन्होंने बढ़ी हुई दरों को वापस लेने की मांग की है।

विधायक कैलाश भंसाली, ग्रन्थालय निर्माण प्रकल्प भाजपा प्रदेश प्रमुख राजेन्द्र बोराणा, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रसन्नचंद मेहता, मुकेश लोढ़ा, महेन्द्र मेघवाल, नाथुसिंह राठौड़, विजय राजोरिया, मण्डल अध्यक्ष रिदेश भण्डारी, राकेश बागरेचा, भवानीप्रताप सिंह शेखावत मौजूद थे।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Sl8sw9
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment