एलपीजी गैस के दाम बढऩे से बिगड़ गया है गृहिणियों का किचन बजट, कुछ यूं साझा किए विचार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. एलपीजी गैस के दाम बढ़ाए जाने के बाद गृहिणियों ने निराशा व्यक्त की है। उनका कहना है कि आए दिन घरेलू गैस के दाम बढ़ा दिए जाने के चलते घर का बजट भी गड़बड़ा गया है। जबकि आमदनी कम हो रही है। ऐसे में जरूरी है कि आए दिन बढ़ रही गैस की इन कीमतों पर लगाम लगाई जाई। कई महिलाओं ने ‘पत्रिका’ के साथ बातचीत में विचार साझा किए।

इनका कहना है

दिल्ली चुनाव के समय सरकार ने दाम बढाए नहीं अब दाम बढ़ाना गलत है। सब्सिडी के बावजूद गैस सिलेंडर के दाम बहुत ज्यादा है। महंगाई के इस समय में इतनी राशि देकर सिलेंडर खरीदना काफी मुश्किल होता है। सरकार कम करने के बजाय दाम आए दिन बढ़ाए जा रही है।
- मोना कंवर, गृहिणी

घरेलू गैस की कीमतों में लगातार बढोतरी हो रही है। इसे कम किया जाना जरूरी है। गैस सिलेंडर के दाम ज्यादा होने के चलते घर का बजट गड़बड़ा जाता है। सरकार को तुरंत राहत देते हुए गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दाम वापिस लेने का निर्णय करना चाहिए।
- संजू देवी, गृहिणी

घरेलू सामान पर सरकार को नियंत्रण करना चाहिए था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। रसोई का बजट बढ़ता ही जा रहा है जबकि आमदनी कम हो रही है। सरकार के मंत्री महंगाई कम करने के बजाय केवल बयानबाजी कर रहे हैं। धरातल पर इस महंगाई को कम करने के लिए प्रयास करने चाहिए।
- प्रमिला चौहान, गृहिणी

महिलाओं के जिम्मे घर चलाने की व्यवस्था होती है। गैस के दामों में बढ़ोतरी हो जाने से घर का बजट बिगड़ जाता है। एक तरफ सरकार उज्जवला योजना चला रही है, दूसरी तरफ इस तरह से दामों में बढ़ोतरी किए जाना भी सही निर्णय नहीं है। मध्यमवर्गीय परिवार के लिए यह नुकसानदायक है।
- संजना गौड़, गृहिणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Hl17GA
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment