जोधपुर में पकड़ी गई राजस्थान में मिलावटी मावा सप्लाई करने वाली फैक्ट्री, दो नाबालिग से करवाई जा रही थी मजदूरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पुलिस व एसएफओ की टीम ने संयुक्त रूप से र्कारवाई कर आदेशवर नगर में मिलावटी मावा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। प्रदेशभर में मावा सप्लाई करने वाले फैक्ट्री में पाउडर व केमिकल से मावा बनाया जाता था। टीम को फैक्ट्री में कहीं भी दूध नहीं मिला। एसएफओ की टीम ने मौके से सेम्पल लेकर 2.7 क्विंटल मावा बरामद किया। इसी फैक्ट्री में मिलावटी मावा पकडऩे की यह तीसरी कार्रवाई है। वहीं मौके पर दो नाबालिग को संरक्षण में लेकर फैक्ट्री मालिक के खिलाफ बालश्रम करवाने का मामला दर्ज किया गया।

डीसीपी (पश्चिम) प्रीति चंद्रा के निर्देशन में एसीपी नीरज शर्मा, एसएफओ रजनीश शर्मा, एसआइ सरजीत मलिक, कांस्टेबल महेंद्र चौधरी, पिंटू सिंह, राजूराम व बलवीर की टीम ने सोमवार को पाल रोड में आदेशवर नगर 79 स्थित श्री कृष्णा केक फैक्ट्री की तलाशी ली तो बॉयलर में मिल्क कैक (दूध शंकर निर्मित मिठाई) का निर्माण किया जा रहा था। मिलावटी मिल्क केक का निर्माण करवा रहे पुखराजसिंह राजपुरोहित पुत्र चुन्नीलाल ने बताया कि फैक्ट्री राहुलसिंह पुत्र तनसिंह राजपुरोहित की है। इस पर एसएफओ टीम ने मौके से सेम्पल लिए। इधर पुलिस अब फैक्ट्री का लाइसेंस निरस्तर करवाने की कार्रवाई भी करेगी।

केमिकल से बनाते मिल्क केक
फैक्ट्री मालिक राहुल सिंह प्लांट में मिलावटी केक का निर्माण सूजी, रिफाईन, काटन सिड ऑयल, मिल्क पाउडर, सेफोलाइट केमिकल सोडियम फोरमल्टीहाइड के मिश्रण से तैयार करते थे।

प्रदेश भर में सप्लाई
फैक्ट्री में अलग-अलग ब्रांड कृष्णा स्पेशल केक, लवली स्पेशल केक, भाग्य लक्ष्मी स्पेशल केक, श्रीआरपी स्पेशल केक, जोधपुर सोनपपड़ी के नाम से इंदोर, प्रदेश के जयपुर, कोटा, बम्बोर, नवरतन, भीनमाल, शेरसिंह, नवतला, फलसुण्ड, चाबा, पोकरण, देचू, बोलसर, सांचोर, जायल, डूंगरगढ में सप्लाई किया जाता था।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3aailUb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment