जोधपुर. गोशाला मैदान में जिस प्रकार की सुविधाएं खिलाडिय़ों और आमजन के लिए दी गई है उसी तर्ज पर अब चैनपुरा स्थित अमृतलाल गहलोत स्टेडियम भी विकसित होगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर अत्याधुनिक खेल सुविधाओं के लिए 1 करोड़ 21 लाख राशि भी स्वीकृत की गई है।
जेडीए आयुक्त मेघराज सिंह रतनू ने बताया कि स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रेक निर्माण, वालीबॅाल एवं बास्केटबॅाल कोर्ट का विकास, फुटबॅाल मैदान, स्प्रिंकलर सिस्टम के साथ पैवेलियन विकास, ओपन जिम व बच्चों के खेलने के लिए परिसर निर्माण करवाया जाएगा।
अभी मौजूद सुविधाओं का भी होगा विकास
जेडीए के अधिशासी अभियंता संदीप माथुर ने बताया कि इसी के साथ वर्तमान में संचालित खेल सुविधाओं जैसे लॉन टेनिस कोर्ट, स्क्वैश कोर्ट को भी विकसित किया जाएगा। जिसके तहत जिला कलक्टर के निर्देश पर गौशाला मैदान को विकसित करने में अहम भूमिका निभाने वाले स्थानीय खेल विशेषज्ञ सेवानिवृत अभियंता महेश शर्मा का सहयोग लिया जा रहा है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sscgSk
0 comments:
Post a Comment