ब्लड चाहिए तो एक कॉल पर उपलब्ध करवाते हैं डोनर, आगोलाई के युवा दिखा रहे समाज को नई दिशा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

आगोलाई/जोधपुर. कहा जाता हैं कि अगर इरादे मजबूत हो तो कदम हरगिज नहीं रूकते हैं। सकारात्मक सोच, कार्य के प्रति लगन, दृढ़ निश्चय और समाजसेवा की भावना के गुण किसी भी व्यक्ति को आम से खास बनाने के लिए काफी होते हैं। ऐसी ही दृढ़ इच्छा व मजबूत इरादों के धनी आगोलाई क्षेत्र में नवसृजित उदयसर ग्राम पंचायत के निवासी 31 वर्षीय भीयाराम सबरवाल ने ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान की जागरुकता लाकर विशेष रूप से ग्रामीण परिवेश में रक्तदान शिविर व अन्य माध्यमों से रक्तदान से संबंधित भ्रांतियां दूर करने व अस्पतालों में जिदंगी व मौत के बीच झूल रही जिंदगी के लिए रक्त उपलब्ध करवाकर जान बचाने की नि:स्वार्थ सेवा कर रहे हैं।

फैंसी एवं रेडीमेड की दुकान चला रहे 12वीं कक्षा उत्तीर्ण भीयाराम ने करीब पांच वर्ष पहले दोस्तों के साथ मिलकर कुछ अलग करने की सोची तथा रक्तदान के क्षेत्र में सक्रिय सामाजिक संगठनों से मिलकर ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरुकता पर कार्य शुरू किया। खुद सोलह बार रक्तदान कर चुके भीयाराम ने एक-दो वर्ष तक अनेक संस्थाओं के साथ मिलकर काम किया। इसके बाद रक्तदान के क्षेत्र में एक मिशन के रूप में कार्य करने के लिए युवा दोस्तों से मिलकर रक्तवीर मानव सेवा समिति नामक संगठन बनाकर ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान जागरुकता का कार्य शुरू किया।

समिति के बैनर पर रक्तवीर युवा क्लब जोधपुर के नाम की रजिस्टर्ड संस्था का गठन किया, जो वर्तमान में जोधपुर, बाड़मेर, जयपुर और अहमदाबाद जैसे शहरों में एक कॉल पर आधे घंटे में रक्त या डोनर उपलब्ध करा रही हैं। भीयाराम सबरवाल व इनकी टीम ने पिछले तीन-चार वर्ष में जोधपुर जिले के विशेषकर ग्रामीणों क्षेत्रों में अब तक 100 से ज्यादा रक्तदान शिविरों का आयोजन करके दस हजार यूनिट से अधिक रक्त एकत्रित कर हजारों लोगों को नया जीवन देने में मानवीय फर्ज निभाया।

दो-तीन माह पहले जब डेंगू की बीमारी ने जोधपुर संभाग में हालत खराब कर दी थी तथा शहर के ब्लड बैंकों में डेंगू के मरीजों के लिए फ्रेश एसडीपी रक्त मिलना मुश्किल हो रहा था, तब रक्तवीर युवा क्लब की टीम ने 150 यूनिट फ्रेश एसडीपी रक्त के लिए डोनर उपलब्ध कराए। टीम के सदस्य प्रेम पूनिया बेरू ने बताया कि रक्तदान के क्षेत्र में क्रांति लाने का कार्य करने पर सबरवाल को लायन्स क्लब इंटरनेशनल, सिद्धार्थ सोशल सर्विस सहित अनेक सामाजिक संगठनों व देशभर की विभिन्न संस्थाओं की ओर से सम्मानित किया जा चुका हैं।

ऐसे काम करती हैं रक्तवीरों की टीम
जागरूकता के लिए रक्तदान शिविर आयोजन करने के साथ-साथ सबरवाल की टीम व्हाट्सएप व सोशल मीडिया पर सक्रिय है। कियी भी अस्पताल में किसी मरीज को रक्त की आवश्यकता होने की जानकारी मिलने पर मरीज का नाम, ब्लड ग्रुप, अस्पताल का नाम और मरीज के परिजन का नाम व मोबाईल नम्बर आदि लेकर ये डिटेल व्हाट्सएप ग्रुप में पोस्ट करते हैं और संबंधित क्षेत्र के अस्पताल के कोर्डिनेटर संबंधित ब्लड ग्रुप के रक्तदाता को सूचित करते हैं।

इसके बाद रक्तदाता व्हाट्सएप पर बताते हैं कि वे संबंधित अस्पताल में रक्तदान करने पहुच रहे हैं। रक्तदान के बाद सदस्य यह भी सूचना देते हैं कि रक्त दे दिया गया है। वर्तमान समय में रक्तवीर युवा क्लब के सदस्य ग्रामीण क्षेत्र में रक्तदान के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने का कार्य कर रहे हैं।

टीम में प्रेम पूनिया बेरू, मंगलचंद डऊकिया उदयसर, एडवोकेट हुकमाराम डऊकिया ढाढ़णिया, महेश सबरवाल उदयसर, महेन्द्र सोऊ चाबा, भंवर सोऊ चुतरपुरा, अचलाराम भाम्बू बावरली, राजूगिरी बम्बोर, प्रकाश गोदारा ढाढ़णिया, अर्जुन शर्मा गाजणावास, जसराज थोरी लुणावपुरा, छैलसिंह राजपूत मथानिया, जयवीर मुंडन खारी खुर्द, प्रकाश खंदोलिया लुणावपुरा, रणजीतसिंह इंदा बम्बोर सहित सौ से अधिक सक्रिय कार्यकर्ता हैं, जो हजारों रक्तमित्रों के सम्पर्क हैं। ये सदसय जरूरत पडऩे पर राजस्थान के साथ-साथ देश के किसी भी राज्य में आसानी से रक्त उपलब्ध कराने का कार्य करते हैं ।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2FTtnzf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment