दरअसल कड़ाके की ठण्ड के चलते पम्पिंग स्टेशन नं. ६ की राइजिंग लाइन १ जनवरी की रात अचानक फट गई। जिससे पम्पिंग स्टेशन का पंप रूम टूट गया और यहां भारी मात्रा में पानी भर गया। इसके बाद यहां कुछ घण्टे के लिए पंप बंद होने के कारण कैनाल से पानी ऑवर फ्लो हो गया तथा पानी आस-पास के खेतों व लोर्डियां गांव के कुछ इलाकों में पहुंच गया। जहां बिन बारिश के ही नदियां बहने लगी। पाइप लाइन फटने के बाद मौके पर पहुंची टीमों ने लाइन को दुरूस्त करने का काम शुरू किया तथा गुरुवार शाम को काम पूरा हुआ।
यूं समझें पूरा मामला -
कैनाल के पम्पिंग स्टेशन नं. ६ पर १ जनवरी की रात करीब २.३० बजे अचानक फेज-२ की १६२६ मिमि वाली राइजिंग लाइन फट गई और पाइप लाइन से निकल रहा पानी पंप रूम में घुस गया तथा पीएस परिसर भी जलमग्न हो गया। इस दौरान पंप रूम भी टूट गया। इस समय पीएस पर ४ पंप चल रहे थे। इसकी सूचना मिलने पर कर्मचारियों ने तत्काल पंप बंद करके विद्युत आपूर्ति बंद करवाई तथा जीसीकेसी के प्रभारी भगवानदास पुरोहित व कैनाल के अधिशासी अभियंता मोतीलाल कच्छवाहा मरम्मत के लिए टीम लेकर मौके पर पहुंचे। इसके बाद पाइप लाइन को खाली करके सुबह ११.३० बजे वैल्डिंग शुरू की गई। इस बीच पंप रूम में हालात सामान्य होने पर फेज-१ के २ पंप शुरू करके पानी को आगे बढ़ाया गया।
कैनाल का पानी घुसा खेतों व इलाकों में-
लोगों ने बताया कि कैनाल में आए तकनीकी खराबी के कारण नहर का पानी ऑवर फ्लो हो गया तथा लोर्डियां गांव के आस-पास स्थित खेतों व इलाकों में पानी घुस गया। जिससे किसानों को फसल को लेकर चिंता सतानी शुरू हो गई है। साथ ही कुछ इलाकों में घरों के आस-पास पानी घुस जाने से लोग परेशान है। (कासं)
पीएस ६ के चारों पंप कर दिए शुरू-
पीएस ६ पर फेज-२ की राइजिंग लाइन फट गई थी। सर्दियों में लोहे की पाइप लाइन के फटने का अंदेशा रहता है। इससे पीएस का पंप रूम टूट गया और यहां पानी भर गया था। गुरुवार को लाइन की मरम्मत करके चारों पंप शुरू कर दिए गए।
मोतीलाल कच्छवाहा, अधिशासी अभियंता, आरजीएलसी
---------------------
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36lgxpi
0 comments:
Post a Comment