जोधपुर ( jodhpur news. current news ) .केन्द्रीय गृहमंत्री ( Union home Minister ) अमित शाह ( Amit Shah in jodhpur ) के जोधपुर आने और कमला नेहरू नगर की आदर्श विद्या मंदिर प्रांगण में सभा के दौरान शहर की यातायात व्यवस्था ( traffic route ) में शुक्रवार को बदलाव रहेगा। सभास्थल आने वाले वाहनों के लिए रूट व पार्किंंग की अलग व्यवस्था की गई है। सभास्थल, वीवीआइपी रूट और सभा स्थल के चारों तरफ पार्किंग ( parking ) निषेध रहेगी।
आमजन के लिए ये हैं वैकल्पिक मार्ग
गृहमंत्री हवाई अड्डे से सर्किट हाउस, सीमा सुरक्षा बल, पांच बत्ती चौराहे से मेडिकल कॉलेज तिराहा, जलजोग चौराहा, बारहवीं रोड चौराहा, बॉम्बे मोटर्स व आखलिया चौराहे से सभा स्थल पहुंचेंगे। इस रूट पर गृहमंत्री के आवागमन के दौरान सामान्य ट्रैफिक बॉम्बे मोटर्स से पांचवीं रोड, शनिश्चर जी का थान, जालोरी गेट, सोजती गेट, नई सड़क व पावटा तक है। वहीं, रेलवे स्टेशन व बस स्टैण्ड तक आने-जाने के लिए पीडब्ल्यूडी चौराहा, रातानाडा सब्जी मंडी, शिव मंदिर, खास बाग और ताराचंद सर्किल से पावटा होकर आ- जा सकेंगे। वहीं रोडवेज व अन्य बसों का संचालन नियमित रूप से होगा। वहीं जैसलमेर से आने वाली बसें चौखां बाइपास की तरफ निकलेगी। नागौर रूट की बसें वीवीआइपी के मण्डोर की तरफ आवागमन होने के दौरान मण्डोर नाके से आंगणवा होकर सारण नगर पुल, कालवी प्याऊ और आर्मी तिराह से पावटा आएंगी।
इन रूट से सभास्थल आएंगे वाहन
ओसियां, बावड़ी, फलोदी की ओर से आने वाले वाहन मण्डोर गार्डन से बालसमंद रोड होकर सूरसागर व कायलाना तिराहा से सभास्थल की तरफ जाएंगे।
- जैसलमेर, पोकरण, शेरगढ़ व शिव से आने वाले वाहन जैसलमेर रोड से सूरसागर, कायलाना तिराहा हो कर सभा स्थल की तरफ आएंगे।- बिलाड़ा, भोपालगढ़ की तरफ से आने वाले वाहन डांगियावास बाइपास, शताब्दी सर्किल से सांगरिया, डीपीएस चौराहा, तिलवाडि़या फांटा, चौखा, सूरसागर व कायलाना तिराहा होकर सभास्थल आएंगे।
- पाली व बाड़मेर की तरफ से आने वाहन बाइपास होकर डीपीएस चौराहा, तिलवाडि़या फांटा, चौखा, सूरसागर चौपड़ से कायलाना तिराहा होकर सभा स्थल आएंगे।
सभा में आने वाले वाहन शहरी सड़कों पर नहीं निकलेंगे
गृहमंत्री की सभा में आने वाले वाहन शहर की मुख्य सड़क पावटा, महामंदिर, भदवासिया, कृषि मण्डी, बालसमंद से मंडोर तक और रातानाडा चौराहा, भैरूजी चौराहा, मेडिकल कॉलेज चौराहा, बारहवीं रोड, आखलिया चौराहे वाली रोड का प्रयोग नहीं करेंगे। अगर कोई बस शहर के भीतरी क्षेत्रों व वीवीआइपी रूट पर आती है तो उसके सभास्थल पहुंचने में देरी होने की संभावना है।
यहां रहेगी पार्किंग व्यवस्था
सभा में जिले के विभिन्न गांवों से आने वाले वाहनों के लिए गुरों का तालाब मोड़ से लेकर कायलाना मोड़ व सूरसागर की तरफ पार्र्किंग व्यवस्था की गई है। तिलवाडिय़ा फांटा से आने वाले वाहन चौपासनी रोड चीरघर मोड से यू -टर्न लेकर चौपासनी स्कूल, मुख्य रोड, तिलवाडि़या फांटा की तरफ खड़े हो सकेंगे। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में आयोजकों की कारें और दुपहिया वाहन पार्क होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QIVmH0
0 comments:
Post a Comment