सीएए के समर्थन में व्यापारियों से किया जनसम्पर्क

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
भाजपा शहर त्रिपोलिया मण्डल की ओर से नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में जनजागरण अभियान के तहत जनसम्पर्क कार्यक्रम हुआ। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेन्द्रसिंह शेखावत के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष देवेन्द्र जोशी व अन्य पदाधिकारी जनसम्पर्क के लिए सोजती गेट गणेश मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद त्रिपोलिया बाजार में जनसम्पर्क करने के लिए निकले।

यहां तेलियो की मजिस्द, गोरिंदा बावड़ी, कंदोई बाजार से घंटाघर तक जनसंपर्क किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत किया गया। जनजागरण रैली में जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र गहलोत, सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व उप महापौर देवेन्द्र सालेचा, शिवकुमार सोनी, सुरेश जोशी, जिला मंत्री मनीष मुथा, ललित सुथार, लक्ष्मीनारायण सोलंकी, रिदेश भंड़ारी, प्रदेश प्रतिनिधि राजेन्द्र बोराणा व महेन्द्र छंगाणी मौजूद रहे।

बरकतुल्लाह में बंद नहीं हो खेल गतिविधियां

सोजती गेट स्थित जन सम्पर्क कार्यक्रम में शामिल होने पर जब शेखावत पहुंचे तो यहां बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में खेलों का अभ्यास करने वाले खिलाड़ी व उनके अभिभावक हाथों में पोस्टर लेकर अपनी मांग रखने पहुंचे। यहां वरुण धनाडिया के नेतृत्व में सरस्वती, विशाल, भरत खन्ना व समीर खन्ना सहित अन्य ने खेलों को स्टेडियम से स्थानांतरित नहीं करने की मांग रखी, इस पर शेखावत ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
बच्चों से मिले शेखावत
इससे पहले शेखावत ने शनिवार सुबह निवास पर लोगों से मुलाकात की। यहां आस-पास के बच्चे भी उनसे मिलने आए शेखावत ने उन्हें चॉकलेट देकर वीआईपी दोस्त बताते हुए, मुलाकात को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। यहां लोगों ने जोधपुर से लुहारू रेल सुविधा शुरू करवाने सहित अन्य मांगें रखी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/38kc7iS
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment