देश के टॉप 25 शहरों में पहुंचा जोधपुर, देखिये कैसी है जागरूकता

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के लिए फीडबैक का काम जोरों पर है। जोधपुर एक पखवाड़े से प्रदेश में अव्वल और देश के टॉप 25 शहरों में 22वें स्थान पर है।

पिछले वर्ष के सर्वेक्षण की तुलना में इस बार अच्छा रेस्पांस देते हुए अब तक जोधपुर से 29 हजार लोगों ने ऑनलाइन फीडबैक में हिस्सा लिया है। अभी अंतिम 10 दिन और फीडबैक दिया जा सकता है।

दस्तावेजीकरण में पिछले बार की तुलना में जोधपुर नगर निगम ने अच्छी तैयारी की और 15 सौ में से 11 सौ अंक का आकलन किया है। इसके बाद सर्टिफिकेशन में भी बेहतर नंबर मिलेंगे। फीडबैक में भी अब तक प्रदेश में सबसे आगे है। अब इंतजार डायरेक्ट ऑब्जर्वेशन टीम का है जो आकर मौके पर जाकर हालात देखेगी।

यह हैं टॉप 5 शहर

कानपुर शहर अभी देश में नम्बर एक पर है। वहां से 4 लाख, 40 हजार लोगों ने फीडबैक दिया है। दूसरे स्थान पर लखनऊ है जहां से 4 लाख, 13 हजार लोगों ने फीडबैक प्रक्रिया में हिस्सा लिया। आगरा के 3 लाख, 30 हजार लोगो ने फीडबैक देकर तीसरा स्थान हासिल कर रखा है। गाजियाबाद चौथे और सूरत शहर पांचवे स्थान पर है।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30ybFeb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment