जोधपुर ( jodhpur news. current news ). प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शनिवार को भी तापमान ( temperature ) में उतार-चढ़ाव के साथ कड़ाके की सर्दी ( return winter in jodhpur ) रही । दिन में रुक रुक कर चल रही हवा के झोंकों ने लोगों को ठिठुरा दिया ( weather news ) । अधिकांश जगह पर दिन का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से सोमवार को फिर से बादलों की आवाजाही शुरू होगी। इसके कारण दिन में तेज सर्दी पडऩे का पूर्वानुमान है। शहर में शनिवार को न्यूनतम तापमान शुक्रवार की तुलना में मामूली उछल कर 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आसमान साफ होने से भोर के साथ ही धूप निकल आई, लेकिन 2 से 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा ने कंपकंपी छुड़ा दी। दिन भर हवा रुक-रुक कर बहती रही, जिसके कारण धूप खिलने के बावजूद सर्दी का एहसास बना रहा। दोपहर में तापमान 22.7 डिग्री सेल्सियस मापा गया जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम बना रहा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/367xNxo
0 comments:
Post a Comment