घरवाले घूमकर लौटे तो चोरों ने लाखों के जेवर चुरा लिए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शोभावतों की ढाणी के महावीर नगर स्थित सूने मकान के रविवार दिनदहाड़े ताले तोडक़र चोरों ने लाखों के सोने-चांदी के आभूषण चुरा लिए। चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाने में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार महावीर नगर निवासी जितेन्द्र कुमार पुत्र प्रेमाराम सुथार सुबह ग्यारह बजे परिवार सहित घूमने के लिए घर से बाहर गया था। पीछे मकान में कोई नहीं था। कायलाना, माचिया जैविक उद्यान व मण्डोर गार्डन घूमने के बाद शाम को सभी घर लौटे तो चौंक गए। मकान के ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारियों के ताले तोडक़र सोने की कंठी, सोने की रखड़ी सैट, सोने का झुमका, सोने की आठ अंगूठियां, सोने की चेन व चांदी के पायजेब चुरा लिए। वारदात का पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची और मौका मुआयना किया। चोरों ने अलमारियों के ताले तोडक़र सोने की कंठी, सोने की रखड़ी सैट, सोने का झुमका, सोने की आठ अंगूठियां, सोने की चेन व चांदी के पायजेब चुरा लिए। वारदात का पता लगने पर पुलिस वहां पहुंची और मौका मुआयना किया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35qWLaL
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment