सोने-चांदी के भाव पर दिखने लगा है अमरीका-इरान के बीच तनाव का असर, भाव 41 हजार पार

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

अमित दवे/जोधपुर. अमरीका व ईरान के बीच पिछले दिनों बढ़े तनाव का असर क्रूड ऑयल के साथ सोने पर भी पडऩे लगा। अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तेजी से जोधपुर सर्राफा बाजार में सोने के भाव 41 हजार प्रति 10 ग्राम को पार कर गए हैं। यह पहला मौका है जब सोने ने 41 हजार की दहलीज लांघी है।

सोने और चांदी की कीमतों में शुक्रवार से उछाल आना शुरू किया। सोने व चांदी में आई तेजी का कारण विशेषज्ञ अमरीका-ईरान विवाद को बता रहे हैं। खास बात यह है कि मलमास के बाद शादियों का सीजन शुरू होगा। ऐसे में सोने की मांग बढ़ेगी। भाव बढऩे से उन लोगों के माथे पर चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं जिनके घरों में आगामी दिनों में शादियां हैं और सोने के जेवरात बुक करा रखे हैं।

45 हजार तक पहुंचने का अंदेशा
2019 में सोने व चांदी में करीब 20 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई और बुलियन विश्लेषकों के अनुसार 2020 में अच्छी तेजी की उम्मीद है। शुक्रवार को अन्तरराष्ट्रीय बाजार में सोना 1547 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.20 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। जोधपुर में भी सोना 41 हजार प्रति दस ग्राम था। विशेषज्ञों को एशिया में भू-राजनीतिक और आर्थिक अस्थिरता की चिंता के चलते सोने के जल्द ही 45 हजार रुपए प्रति दस ग्राम पहुंचने का भी अंदेशा है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ईरान जवाबी कार्रवाई करता है, तो इसका असर पूरी दुनिया की अर्थव्यवस्था पर होगा। विशेषज्ञों के अनुसार इसका असर सोने के भाव पर भी पड़ सकता है। इस वर्ष सोना 45 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम हो सकता है। अमरीका-ईरान के बीच तनातनी, चीन-अमरीका ट्रेड वार, अमरीका-कोरिया संबंध, आर्थिक चिंताएं, डॉलर के भाव, रुपए में अस्थिरता कारण होंगे।

2019 की शुरुआत में यह थी सोने की कीमत
वर्ष 2019 की शुरुआत मे सोना 31500 रुपए प्रति 10 ग्राम था। रुपए में कमजोरी और सरकार की ओर से कस्टम ड्यूटी बढ़ाने के बाद घरेलू बाजार में सोना और महंगा हो गया और साल के अंत तक पहुंचते-पहुंचते सोना 39500 रुपए प्रति दस ग्राम तक हो गया और नए साल की शुरुआत में 41 हजार रुपए तक पहुंच गया।

चांदी भी तेजी पर
सोने के साथ चांदी में भी बढ़त चल रही है। सोने के मुकाबले चांदी सस्ती है, फिर भी लोगों को आकर्षित कर रही है। इसकी वजह गोल्ड-सिल्वर रेश्यो है, जो 30 साल में पहली बार उच्च स्तर पर था। बुलियन विश्लेषकों के अनुसार साल 2020 में चांदी 60 हजार रुपए किलो तक पहुंच सकती है। सोने की तरह ही चांदी के भाव में भी करीब 1 हजार रुपए का उछाल आया है। नए साल पर 1 जनवरी को चांदी 47500 रुपए किलो थी, वहीं 3 जनवरी को 1 हजार रुपए के उछाल के साथ 48500 रुपए हो गई।

पिछले 5 दशक में सोने का इतिहास

दशक---- भाव प्रति दस ग्राम रुपए में
1970-1980-------------180-1330
1980-1990------------- 1300-3200
1990-2000----------- 3200-4500
2000-2010--------- 4500-18000
2010-3 जनवरी 2020 तक--- 18000-41000

इनका कहना है
दोनों धातुओं में जबरदस्त उछाल आया है। वर्तमान वैश्विक हालातों के चलते इस तेजी के जारी रहने की संभावना है। आगामी शादियों की सीजन के चलते ग्राहकों को अभी से खरीद करनी चाहिए।।
- नवीन सोनी, उपाध्यक्ष, ऑल इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन राजस्थान

सोना एक अच्छा निवेश है। महिलाएं थोड़ी-थोड़ी बचत कर आवश्यक गहने खरीदती हैं। जिस तरह से एक साल में सोना बढ़ा है, खरीदना मुश्किल होता जा रहा है
- डॉ. सोनल गोस्वामी बिस्वास, गृहणी

सोने में आई तेजी से परेशानी बढ़ गई है। मेरे घर में शादी आने वाली है। समझ नहीं आ रहा, सोना कैसे खरीदे।
- रश्मि भाटी, गृहणी



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2sEfXEB
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment