बिलाड़ा (जोधपुर). हाथ से बनी शराब को विभिन्न प्रकार के अंग्रेजी शराब के पव्वों व बोतलों में भर रहे शराब के कारखाने को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथकढ़ी शराब की बोतलें एवं उन पर लगाए जाने वाले ढक्कन भी बरामद किए हैं।
पुलिस उपअधीक्षक हेमंत नोगिया ने बताया कि मुखबीर से सूचना मिली कि रावर गांव में जून की ढाणी में सायरराम पुत्र कासबराम विश्रोई के खेत में बने आवासीय कमरे में अवैध रूप से शराब बनाने की फै क्ट्री चल रही है।
इस पर सोमवार देर रात को नोगिया ने मय जाब्ता वहां दबिश दी तो उस दौरान कमरे में छह लोग भीखाराम पुत्र बाबूलाल विश्राई निवासी लाम्बा, करनाराम पुत्र दयाराम देवासी निवासी लाम्बा, हनुमानराम पुत्र सायरराम विश्रोई निवासी रावर जून की ढाणी, दिनेश पुत्र भंवरलाल सरगरा निवासी लाम्बा, हनुमानराम पुत्र सोहनलाल जाति भादी निवासी लाम्बा व नरपतराम पुत्र बाबूलाल विश्रोई निवासी लाम्बा अवैध शराब तैयार कर खाली बोतलों व पव्वों में भर रहे थे। इन छह लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर फेैक्ट्री से कांच की खाली बोतलें, पव्वे व शराब बनाने वाले उपकरण बरामद किए। इनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अवैध शराब बनाने का मामला दर्ज किया गया।
यह हुआ माल बरामद
फैक्ट्री से पुलिस ने 40 प्लास्टिक कट्टो में अवैध अंग्रेजी शराब के 1920 पव्वे, 13 कर्टन में 156 बोतलें, शराब बनाने के लिए भरा पदार्थ, एक भगोना, प्लास्टिक बाल्टी, ड्रम पाइप आदि बरामद किए।
यह टीम होगी पुरस्कृत
जिला पु्लिस अधीक्षक (ग्रामीण) राहुल बारहठ ने थानाधिकारी मनीष देव, हेड कांस्टेबल प्रहलादसिंह उदावत, कांस्टेबल विरेन्द्र चौधरी, प्रेमचंद, मिश्रीलाल,उपनिरीक्षक रामकंवार, ओमप्रकाश, हेमराज, राकेश, दिनेश, सुभाष, मगाराम, धन्नाराम, मनोजकुमार, शैतानराम को पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2tgivZC
0 comments:
Post a Comment