ससुराल में फायरिंग का इनामी आरोपी गिरफ्तार
- गौना न होने पर चलाई थी गोलियां, सहयोगी भी गिरफ्तार
जोधपुर.
लूणी थाना पुलिस ने गौना न होने पर ससुराल में हवाई फायर करके भागने के दौरान खेजड़ली में फायरिंग से एक युवक के घायल होने के मामले में पांच हजार रुपए के इनामी बदमाश व एक सहयोगी को मंगलवार को गिरफ्तार किया। इस मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
थानाधिकारी नियाज मोहम्मद के अनुसार गत २८ दिसम्बर की रात फायरिंग के मामले में मुख्य आरोपी कल्याणपुर (बाड़मेर) थानान्तर्गत डोली कला के गोरों की ढाणी निवासी महिपाल बिश्नोई उर्फ मिकू दादा उर्फ मामा (२४) पुत्र धीमाराम को पुलिस ने दबोच लिया। उस पर पांच हजार रुपए का इनाम भी घोषित है। वारदात में शामिल खेजड़ली कला निवासी सागरराम उर्फ संग्रामसिंह भादू (२१) पुत्र भेंपाराम बिश्नोई को भी गिरफ्तार किया गया है। एक अन्य आरोपी खेजड़ली कला निवासी राकेश को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3702mXa
0 comments:
Post a Comment