जेएनवीयू कुलपति ने शिक्षकों को कहा, कक्षाएं नहीं ली तो सस्पेंड कर दूंगा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो प्रवीण चंद्र त्रिवेदी ने पदभार संभालने के तीसरे ही दिन बुधवार को विवि के डीन, डायरेक्टर्स और विभागाध्यक्षों की बैठक में अपनी मंशा जता दी। कुलपति ने शिक्षकों को नियमित रूप से कक्षाएं लेने के लिए कहा। कक्षाएं नहीं लेने पर कुलपति ने सस्पेंड करने की चेतावनी दी। बैठक में उन्होंने कहा कि गोरखपुर विश्वविद्यालय में वे अपने ही विभाग यानी वनस्पति शास्त्र के शिक्षक को कक्षाएं नहीं लेने पर सस्पेंड कर चुके हैं। ऐसे में शिक्षक शिक्षण कार्य को प्राथमिकता से लेंवे। कुलपति विश्वविद्यालय में अपने दो दिन के अनुभव के आधार पर यहां की समस्याएं, समाधान और भविष्य का विजन एक कागज पर नोट करके बैठक में पहुंचे। कुलपति ने सभी समस्याओं के समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय की पेंशन, बजट, करियर एडवांसमेंट स्कीम के अंतर्गत पदोन्नति, शिक्षकों की कमी, नेक से एक्रिडेशन सहित सभी समस्याएं धीरे-धीरे खत्म कर दी जाएगी।

शिक्षकों के लिए रखेंगे आईडी कार्ड
कुलपति ने विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों के लिए भी आईडी रखने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के आईडी कार्ड में आधार, पैन नम्बर, वेतन नम्बर, मोबाइल नम्बर जैसी मूल सूचनाएं होगी। विवि में चिकित्सकीय कार्य को प्राथमिकता देने के लिए एक डॉक्टर की नियुक्ति की भी बात कही।


जेएनवीयू की एल्युमिनी बनेगी
कुलपति ने कहा कि जेएनवीयू इतना बड़ा विवि है लेकिन उसकी एल्युमिनी नहीं है। भविष्य में इसकी एल्युमिनी बनाई जाएगी ताकि विवि के प्रति सम्मान व अपनत्व की भावना प्रकट हो सके और पूर्व छात्र भी विवि में अपना योगदान दे सकें।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2RhAVT1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment