riico--रीको के इस आदेश से उद्यमियों को मिली राहत

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

रीको द्वारा उद्यमियों को राहत देते हुए बकाया सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट पर देय ब्याज की दरों में कमी की है।रीको मुख्यालय ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी कर उद्यमियों के बकाया सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट पर देय ब्याज दरों में भारी कमी करते हुए 75 प्रतिशत तक की रियायत प्रदान की है। ये रियायत उद्यमी के बकाया सर्विस चार्जेज एवं इकोनोमिक रेंट 31 मार्च तक जमा कराने पर ही देय होगी। मंदी के कारण औद्योगिक उत्पादन काफ ी हद तक प्रभावित हुआ है। इससे उद्यमियों के रीको के सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट पिछले काफ ी समय से बकाया चल रहे है। रीको द्वारा आरोपित ब्याज की दरें अधिक होने के कारण उद्यमी बकाया सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट जमा कराने में असमर्थ है। रीको के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रबंधक संजय झा ने बताया कि रीको के इस आदेश से उद्यमियों को राहत मिलने के साथ रीको भी भारी मात्रा में राजस्व मिलेगा।

---

एमआइए ने की थी मांग

मरुधरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (एमआइए ) के अध्यक्ष ज्ञानीराम मालू व सचिव मुकेश खत्री ने बताया कि एसोसिएशन की ओर से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ब्याज दरों को कम करने की मांग की गई थी। एमआइए के पूर्व अध्यक्ष सुनील परिहार ने आशा व्यक्त की कि रीको के इस आदेश आदेश से प्रदेश के हजारों उद्यमी लाभांवित होंगे और वर्षों से बकाया चल रहे सर्विस चार्जेज व इकोनोमिक रेंट पर देय ब्याज में भारी छूट के कारण वे यह चार्जेज जमा करवा सकेंगे

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36kybIK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment