प्रदेश में बिक गई 16 सौं करोड़ की मूंग-मूंगफली

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर।

प्रदेश में 5 नवम्बर से शुरू हुई समर्थन मूल्य पर मूंग-मूंगफली की अब तक 16 सौं करोड़ रुपए की खरीद हो चुकी है। प्रदेश में 16 जनवरी तक 131793 किसानों से 1590 करोड़ रुपए की मूंग-मूंगफ ली की खरीद हुई। इसमें 124045 किसानों को 1497.58 करोड़ रुपए भुगतान भी कर दिया गया है। प्रदेश के 228 केन्द्रों पर मूंग-मूंगफली की खरीद की जा रही है।

-

जिले में 19 तक होगी मूंगफली की खरीद

जिले में 9 खरीद केंद्रों पर शुरु हुई समर्थन मूल्य पर मूंगफली खरीद में जिले के 12 हजार से ज्यादा पंजीकृत किसान जिनकी अभी तक फ सल खरीद नहीं हुई है, उन किसानों को खरीद अवधि बढऩे से राहत मिली है। 5 नवम्बर से शुरू हुई समर्थन मूल्य खरीद की अवधि 5 फ रवरी को खत्म हो रही थी। जिसे केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद 19 फ रवरी तक बढ़ा दिया है। जिले में समर्थन मूल्य पर मूंगफ ली बेचने के लिए 28974 किसानों ने पंजीयन कराया था जिसमें से अब तक 16683 किसानों से ही खरीद हुई, ऐसे में 12 हजार से अधिक किसानों की खरीद होनी है। खरीद अवधि बढऩे से इन किसानों को समर्थन मूल्य पर बिकने की उम्मीद जगी है। जिले में मूंग की खरीद 30 जनवरी तक होगी।

-

जल्द भुगतान से बढ़ा रूझान

समर्थन मूल्य पर खरीद में इस बार ई-रिसिप्ट व्यवस्था की गई है। इससे किसानों से खरीदी गई फ सल को वेयरहाउस में जमा होते ही जारी हुई रिसिप्ट के आधार पर नैफेड से भुगतान आने में होने वाली देरी से राहत मिली है। ऐसे में किसानों को फ सल खरीद का भुगतान जल्दी होने लगा और समर्थन मूल्य पर फ सल विक्रय के लिए किसानों का रुझान बढ़ा है।

-

जोधपुर जिले की स्थिति (बोरी में )

नाम----- मूंग------- मंूगफली --- कुल

जिला ---- 594155--- 1112635-- 1706790

----

प्रदेश में मूंग-मूंगफली खरीद की स्थिति (16 जनवरी तक )

- 132428 किसानों ने मूंग के लिए कराया पंजीयन

-69161 किसानों से 855.99 करोड़ रुपए का मूंग खरीदा

- 121416 मीट्रिक टन मूंग खरीदा गया

- 122410 किसानों ने मूंगफली के लिए कराया पंजीयन

- 62632 किसानों से 734.41 करोड़ रुपए की मूंगफली खरीदी

- 144284 मीट्रिक टन मूंगफ ली खरीदी गई

------

राजफेड की ओर से किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीद के बाद त्वरित भुगतान की कार्यवाही की जा रही है। मूंगफली की खरीद को देखते हुए खरीद अवधि भी बढ़ाई है। पहली बार ऐसा हो रहा है कि खरीद के बाद 3-4 दिनों में ही किसानों को भुगतान किया जा रहा है।

हेमेन्द्रसिंह आशिया, क्षेत्रीय अधिकारी

राजफेड

---



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ukpLEf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment