मुख्यमंत्री ने जोधपुर की महिला बॉक्सर की मदद

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर की महिला बॉक्सर संगीता सांसी व शिक्षण संस्थान को मुख्यमंत्री सहायता कोष से साढ़े पांच लाख रुपए की मदद की। इनमें महिला बॉक्सर को 50 हजार रुपए और शिक्षण संस्थान को पांच लाख रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई।

कार्यवाहक जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आइको नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2019 में गोल्ड मेडल हासिल कर राज्य का नाम रोशन करने वाली जोधपुर की महिला बॉक्सर संगीता सांसी को 50 हजार रूपये की आर्थिक सहातया प्रदान की है। महिला बॉक्सर को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय खेलों में हिस्सा लेने व प्रशिक्षण के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष नियमों में शिथिलता प्रदान कर की गई। यह राशि उनके बैंक खाते में जमा करवाई गई। इसी प्रकार रामस्नेही संत रामप्रसाद महाराज शिक्षण संस्थान को चिकित्सा सेवा में वाहन संचालन के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान की है। यह घोषणा उन्होंने गत 20 जनवरी को जोधपुर यात्रा के दौरान की थी।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2GfucTi
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment