सेतरावा. सेतरावा कस्बे के निकट एनएच 125 व मेगा हाईवे स्थित बावकान तिराहे पर रविवार दोपहर को एक ट्रेलर ने बाइक सवार दो जनों को अपनी चपेट लेते हुए कुचल दिया। इस हादसे में एक की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरे गंभीर घायल का इलाज के दौरान दम टूट गया। सूचना पर मौके पर पहुंची सेतरावा पुलिस ने ट्रेलर व बाइक को कब्जे में लिया।
सेतरावा पुलिस चौकी प्रभारी बाबुराम ने बताया कि बावकान तालाब तिराहे पर रविवार को करीब 2 बजे सुमेरसिंह (58) पुत्र गुमानसिंह राजपूत निवासी रायसर, बहादुरसिंह (30) पुत्र उदयसिंह निवासी बीलों की बेरी शेरगढ बाइक पर देचू की ओर जा रहे थे। बावकान तिराहे पर पहुंचते ही सामने से सेतरावा की ओर आ रहे एक ट्रेलर ने बाइक सवार दोनों को कुचल दिया।
हादसे में सुमेरसिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वही गंभीर घायल बहादुरसिंह को राजकीय अस्पताल सेतरावा ले जाया जहां इलाज के बाद 108 एम्बुलेंस से जोधपुर रैफर किया गया। जिसकी मथुरादास माथुर अस्पताल में मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना मिलते ही सेतरावा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। आए दिन हो रहे बावकान तिराहे पर हादसेराष्ट्रीय राजमार्ग 125 व फलोदी पचपदरा मेगा हाईवे के मिलान बिन्दु बावकान तालाब तिराहे पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। तिराहे पर कई छोटे-बड़े हादसे हुए जिसमें कई जने गंभीर घायल हो चुके हैं लेकिन प्रशासन कोई ध्यान नही दे रहा है। ग्रामीणों ने बावकान तालाब तिराहे पर स्पीड बे्रकर सहित अन्य उपाय करने की मांग की हैं। निसं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37U0rnz
0 comments:
Post a Comment