बोरुन्दा. पिछले करीब तीन चार वर्षों से बस स्टैण्ड के बाहर किराए की दुकानों में महादेव क्रेडिट कॉ आपरेटिव के नाम से रुपए जमा कर वापस लौटाने का कार्य करने वाली संस्था ऑफिस से निजी कम्पनी का पुराना एटीएम मशीन परिवर्तन करने ले जाने लगे तो जमाकर्ता ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। बाद में पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सामान को थाने में रखवाया। कस्बे के बस स्टैण्ड के पीछे किराए की दुकानों में पिछले कुछ वर्षाें से महादेव क्रेडिट कॉ आपरेटिव नाम से आम लोगों से रुपए मासिक व प्रतिदिन जमा करने वाली संस्था रविवार शाम को ऑफिस में लगे निजी एटीएम की मशीन परिर्वतन को लेकर एक गाड़ी में भरकर ले जाने लगे। तभी जमाकर्ता एकत्रित होकर रुपए मांगने लगे मामला बढ़ता देख जमाकर्ता ने पुलिस की मदद ली तो पुलिस ने सामान को पुलिस थाने मंे रखवाते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखी। वहीं भीड़ भी थाने आ पहुंची। वहीं थानाधिकारी बाबूलाल राणा ने बताया कि निजी कम्पनी एटीएम परिवर्तन करने को लेकर जा रही थी। ग्रामीणों ने रोका तो पुलिस थाने मंगवाया गया जमाकर्ता कम्पनी के प्रतिनिधियों को इस सम्बंध में सोमवार को स्टेटमेंट के साथ थाने बुलाया है। निसं
वहीं कुछ जमाकर्ताओं ने बताया कि पिछले करीब एक पखवाड़े से यह महादेव क्रेडिट का ऑपरेटिव कार्यालय बंद है। कई जमाकर्ताओं को १० नवम्बर को जमा रुपए वापस देने की बात कही थी लेकिन १० नवम्बर से यह कार्यालय बंद था। रविवार को अचानक खुला देखा और एटीएम मशीन ले जाने की सूचना पर जमाकर्ता एकत्रित होकर हुड़दंग करने व कई जमाकर्ता महिलाएं रोने लगी। मामला बढ़ता देख पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए एटीएम को रुकवाते हुए कम्पनी संचालक को सोमवार को बोरुन्दा पुलिस थाने उपस्थित होकर अपने पक्ष रखने की बात कही। निसं
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Y6tYpV
0 comments:
Post a Comment