मोदी सरकार ने बढ़ाया विश्व में भारत का मान : पंचारिया

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

भोपालगढ़ (जोधपुर). राज्यसभा सांसद नारायणलाल पंचारिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बनी सरकार की नीतियों एवं विकास कार्यों की वजह से पूरे विश्व में भारत का मान बढ़ा है।

पंचारिया ने यह बात रविवार को पालड़ी राणावतां गांव में आयोजित विकास कार्यों के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम में मौजूद ग्रामीणों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

उन्होंने कहा कि पिछले 5-6 वर्षों में देश में जिस तरीके से विकास की गति को बढ़ावा मिला है, उससे देश की प्रगति में आशातीत बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने राज्य की वर्तमान कांग्रेस सरकार पर प्रदेश के विकास को अवरुद्ध करने का आरोप लगाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेडीए के पूर्व चेयरमैन प्रो. महेंद्रसिंह राठौड़ ने कहा कि मोदी सरकार ने जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35-ए हटाकर पूरे देश में एक राष्ट्र-एक शासन के नियम को लागू किया और जम्मू-कश्मीर की जनता को देश की मुख्यधारा से जोडऩे का अनूठा काम किया।

कार्यक्रम को पूर्व मंत्री कमसा मेघवाल, प्रधान चिमनसिंह चौधरी, भाजपा आसोप मंडल अध्यक्ष नाहरसिंह राठौड़, पीपाड़ कृषि मंडी की पूर्व चेयरमैन प्रेमदेवी ओमगिरी गोस्वामी, पूर्व सरपंच भगवानराम खदाव एवं करणसिंह राठौड़ ने भी संबोधित किया तथा सरपंच सरिताकंवर राठौड़ ने आभार ज्ञापित किया।

समाजसेवी भंवरलाल उपाध्याय, माणकलाल, चिरंजीलाल, संपतलाल व मदनलाल पंचारिया ने गांव में विकास कार्य करवाने के लिए सांसद पंचारिया व अन्य अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। अतिथियों ने सार्वजनिक शमशान भूमि (मोक्षधाम) में पंचारिया की ओर से क्षेत्रीय विकास योजना के अंतर्गत स्वीकृत 10 लाख रुपए की लागत से करवाए जाने वाले चारदिवारी निर्माण, टांका एवं टीन शैड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

इसके साथ ही श्रीराम-कृष्ण गौ शाला में क्षेत्रीय सांसद पीपी चौधरी की ओर से 5 लाख रुपए की लागत से बनवाए गए चारा गोदाम का भी लोकार्पण किया।अतिथियों ने गांव के गौशाला प्रांगण एवं मोक्षधाम परिसर में सघन पौधरोपण अभियान का शुभारंभ किया और गायों को घी-गुड़ की लापसी बनाकर खिलाई।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OCINNw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment