ओसियां (जोधपुर). निकटवर्ती ग्राम पंचायत नेवरा रोड के बिगमी में एक शाम श्री वीर तेजाजी के नाम भजन संध्या में गायक कलाकार गजेन्द्र अजमेरा एण्ड पार्टी ने देर रात तक भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
साधु संतों के सानिध्य में दीप प्रज्जवलित कर गणेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। गजेन्द्र अजमेरा के जाटनी रो जायो सहित कई मनमोहक भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
इस मौके मुख्य अतिथि नागौर सांसद एवं रालोपा संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि श्री वीर तेजाजी का जीवन हमें त्याग, तप और सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने युवाओं को तेजाजी के जीवन चरित्र अपने जीवन में उतारने की बात कही।
पूर्व संसदीय सचिव भैराराम सियोल ने कहा कि समाज के युवाओं को नशे की प्रवृति से दूर रहकर आदर्श समाज निर्माण करने में भागीदार बनना होगा।
जाट समाज पूना अध्यक्ष बाबूलाल बटेर ने बालिका शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि आज की जरूरत है कि बालिकाएं अच्छी शिक्षा हासिल करें।
भजन संध्या में ओसियां प्रधान ज्योति जाणी, लोहावट प्रधान भागीरथ बेनीवाल, मंडोर की पूर्व प्रधान अनुश्री पूनियां, रालोपा नेता भगीरथ नैण, सुभाष कड़वासरा, राजूराम खोजा, पूर्व सरपंच नवलाराम जाखड़, छात्रनेता जगदीश जाखड़, हनुमान तरड़, मोहन चौधरी, पूर्वछात्रसंघ अध्यक्ष कानाराम सियाग, प्रेमसिंह बैरड़, सोहन बेनीवाल, लक्ष्मण बेनीवाल, पपूराम जाखड़, दुड़ाराम सिंवर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34wJ5um
0 comments:
Post a Comment