जोधपुर में 7.2 डिग्री पर पहुंचा पारा, माउंट आबू में 1.2 डिग्री की सर्दी ने प्रदेश में बढ़ाई सिहरन

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सूर्यनगरी सहित प्रदेश के एक दर्जन से अधिक शहरों में ‘कोल्ड डे’ रहा। दिन में पारा सामान्य दिन की तुलना में छह से आठ डिग्री तक नीचे गिर गया। जोधपुर में रात का तापमान 7.2 और दिन का 20.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो लगातार दूसरे दिन इस सीजन की सबसे ठंडी रात और ठण्डा दिन रिकॉर्ड हुआ। तेज सर्दी के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। माउंट आबू में तापमान और लुढकक़र 1.2 डिग्री पर आ गया।

भीलवाड़ा में पारा 4.4, जयपुर में 5.5, चितौडगढ़़ में 6, जैसलमेर व श्रीगंगानगर में 6.5, अजमेर में 6.6, बीकानेर में 7.3, बाड़मेर में 7.8, उदयपुर में 7, कोटा में 7.8 और चूरू में 8 डिग्री मापा गया। अधिकांश शहरों में दिन में तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले एक दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। ‘ठंडा दिन’ के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।

दिन में पारा सामान्य से 6 डिग्री कम
सूर्य नगरी में मंगलवार को बेजां सर्दी रही। शहर में न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा जो सामान्य से 4 डिग्री कम था। वहीं दिन का तापमान 20.6 डिग्री रहा जो सामान्य से 6 डिग्री कम था। मौसम विभाग के डाटा के अनुसार दिन में तापमान अत्यधिक कम होने से ‘कोल्ड डे’ साबित हुआ। सुबह तेज सर्दी के कारण मुंह से भाप निकलने लग गई। स्कूल जाने वाले और सैर सपाटे पर निकलने वाले लोग ठिठुर रहे थे।

आसमान साफ होने से चटक धूप निकल आई लेकिन 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा शरीर को मानो बेध रही थी। रह-रहकर हवा के झोंकों से शहरवासी सिहर उठे। मुंह से निकलने वाली भाप भी सुबह-सुबह जमने लगी। चटक धूप में खड़े लोगों को भी ठंडी हवा धूजणी का अहसास करा रही थी। कोढ़ में खाज यह थी हवा में नमी का स्तर 83 फ़ीसदी तक पहुंच गया। इसके कारण मौसम अत्यधिक सर्द लग रहा था। शाम ढलने के बाद सर्दी फिर से तेज हो गई। रात को सर्दी अधिक होने से शहर के अधिकांश मुख्य मार्गों व चौराहों पर सन्नाटा पसरा रहा।

तेज सर्दी में बदला स्कूलों का समय
तेज सर्दी के मद्देनजर जिला कलक्टर के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। संयुक्त निदेशक प्रेमचंद सांखला ने कहा कि समस्त राजकीय व गैर राजकीय स्कूलों को शीतलहर के कारण कक्षा 1 से 5 के विद्यार्थियों का विद्यालय समय सुबह 9 बजे से शुरू करना है। इस आदेश की सभी को सख्ती से पालना करनी है। हालांकि शहर में कई निजी स्कूलों ने अपना समय 8 बजे से पहले कर रखा है। बच्चे सर्दी में ठिठुरते स्कूल पहुंच रहे है। जिन्हें अब थोड़ी राहत मिलेगी।

चाय और मिर्ची बड़ों का दौर
सर्दी अधिक होने के कारण शहर के नमकीन की दुकानों पर मिर्ची बड़ा, समोसा और कचोरी की काफी अच्छी खासी बिक्री हुई। घर और दफ्तरों में चाय का दौर चलता रहा। दूध के चौहटो पर भी भीड़ रही।

जोधपुर में 6 दिन में 7 डिग्री गिरा पारा
दिन ---------- न्यूनतम तापमान

17 दिसम्बर ---------- 7.2
16 दिसम्बर ----------9.2
15 दिसम्बर ----------10.5
14 दिसम्बर ----------10
13 दिसम्बर ----------13.7
12 दिसम्बर ----------14.9

कहां-कितना पारा
शहर ------- न्यूनतम तापमान

माउंट आबू ---------1.2
भीलवाड़ा ---------4.4
चितौडगढ़़ ---------6
उदयपुर ---------7
जैसलमेर---------6.5
श्रीगंगानगर ---------6.5
सीकर --------- 5
जयपुर --------- 5.5
अजमेर ---------6.6
कोटा ---------7.6
सीकर ---------9
बीकानेर ---------7.3
जोधपुर --------- 7.2
बाड़मेर ---------7.8
चूरू --------- 8



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2M3P4jK
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment