जोधपुर. स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सरकारी स्तर पर तो प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं अब आमजन भी इसमें भागीदारी निभा रहे हैं। शहर में शुक्रवार को भीतरी शहर स्थित नामदेव समाज के नोहरे में हुए विवाह समारोह में भी स्वच्छता के प्रति जागरूककरने के उद्देश्य से मेहमानों को डस्टबिन बांटे गए। दूल्हे राहुल की मां सुनीता शर्मा ने बताया कि उन्होंने शादी में कुछ नया करने का सोचा। इसी के तहत डस्टबिन वितरण करने का प्लान किया गया। इसके लिए पहले परिजनों को राजी किया। सुनीता की इस पहल की शादी में आए मेहमानों ने भी खूब सराहना की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक का यूज नहीं करने को भी संकल्प किया। दुल्हन कोमल भी क्रेजी नजर आई, इसकी उपस्थिति जनों ने भी खूब सराहना की, इससे प्रेरणा लेने की बात भी कही, कई लोगों ने कहा कि इस तरह की प्रेरणा से ही स्वच्छता का संदेश साकार हो सकेगा
[MORE_ADVERTISE1]from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OANI0f
0 comments:
Post a Comment