जोधपुर. सजना है मुझे...वेडिंग सीजन में इन दिनों दूल्हा-दुल्हन मेकअप को लेकर क्रेजी है। दुल्हन तो खुद के लुक को लेकर सीरियस रहती है। नए ब्यूटी ट्रेंड के साथ अलग-हटकर मेकअप हो तो फिर क्या कहना। दुल्हन के मेकअप के लिए कई न्यू ट्रेंड चल रहे हैं। अगर दुल्हन के आइज मेकअप के बारे में बात करें तो हैलो लुक एवं हाफ कट का ट्रेंड चल रहा है। हैलो लुक आइज में आई इनर कार्नर एवं आउटर कार्नर डार्क होता है।
इस तरह दें आंखों को न्यू शेप
हेयर एंड ब्यूटी एक्सपर्ट जागृति आसनानी ने बताया कि ब्राइडल हमेशा अपना नेचुरल लुक चाहती है। उसे लाउड मेकअप पसंद नहीं आता है। इस वेडिंग सीजन में आइज एवं लिप पर फोकस ज्यादा रखा गया है। यदि बेस नेचुरल है तो आइज पर पूरा फोकस देना है क्योंकि आई मेकअप अच्छा होगा तो दुल्हन का लुक अट्रेक्टिव रहेगा। हैलो लुक ज्यादा अच्छा लगता है। आइज के शेप एवं साइज के अनुसार हाफ कट एंड क्रीज मेकअप भी कर सकते हैं।
इस प्रकार से दें न्यू लुक
पूरा फोकस आइज के सेंटर पार्ट पर किया जाता है। इसके लिए सबसे पहले आई ब्रोज को अच्छे से प्रो जैल से शेप देंगे। बाद में ब्रो पाउडर से आइब्रोज सेट करके कंसीलर से आइब्रोज का शेप सैट करें। आइज के ट्रांजेशन एरिया पर लाइनर से आइशैडो मर्ज करें। फिर हैलो लुक के लिए आप आउटर कार्नर पर ब्राउन आई शैडो से अंदर की तरफ मर्ज करते हुए इनर कार्नर तक डार्क शैडो अप्लाई करेंगे। आइज के सेंटर पर बनाना या आइवरी से शैप देकर ग्लू लगाकर उस पर सन शाइन ग्लीटर या अन्य ग्लीटर लगा सकते हैं। आइज के हाइलाइटिंग एरिया पर पर्ल एवं गोल्ड हाइलाइटर मिक्स करके लगाएं।
छोटी बड़ी आइज को एेसें करें मेकअप
यदि आपकी आइज छोटी या बड़ी है तो उसके शेप के अनुसार अलग-अलग मेकअप कर सकते हैं। आप हाफ कट एंड क्रीज आई मेकअप भी कर सकते हैं, जो आपकी आइज को बड़ा दिखा सकता है। इसके अलावा लिप कलर भी पसंद के अनुसार लगा सकते हैं। यदि आई मेकअप हैवी है तो न्यूड लिप कलर लगा कर लिप कार्नर से वाइड या रेड कलर से लिप को काटोर कर सकते हैं। इससे भी लुक अच्छा आएगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KLfd6u
0 comments:
Post a Comment