RJS भर्ती का परिणाम घोषित : मयंक रहे टॉपर, टॉप 10 में 8 महिला अभ्यर्थियों ने कायम किया दबदबा

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार देर रात आरजेएस भर्ती परीक्षा-2018 का परिणाम घोषित कर दिया। चयनित 197 अभ्यर्थियों में करीब 64 प्रतिशत पद महिला अभ्यर्थियों के खाते में गए हैं। यहां तक कि वरीयता सूची में शीर्ष दस स्थानों में से आठ पर न्यायिक सेवा में महिला अभ्यर्थियों ने अपनी कामयाबी का परचम लहराया है।

साढ़े 21 वर्षीय मयंक प्रताप सिंह आरजेएस भर्ती परीक्षा के टॉपर रहे हैं, जबकि वरीयता में तन्वी माथुर दूसरे तथा दीक्षा मदान तीसरे स्थान पर रही। आरजेएस सिविल जज कैडर-2018 की प्रारंभिक परीक्षा के लिए 42 हजार 117 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 27 हजार 776 अभ्यर्थी ही बैठे। प्रारंभिक परीक्षा के परिणामों के आधार पर 3 हजार 675 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र पाए गए, लेकिन औसतन 3200 अभ्यर्थी ही मुख्य परीक्षा में बैठे।

मुख्य परीक्षा के नतीजों के आधार पर सफल रहे 499 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। करीब दस दिन चले इंटरव्यू मंगलवार को समाप्त हुए, जिसके बाद देर रात परिणाम घोषित करते हुए 197 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया। रजिस्ट्रार परीक्षा के अनुसार सामान्य श्रेणी की कट ऑफ माक्र्स 153.5, सामान्य तलाकसुदा के 140.5, अजा के 124, अजा दिव्यांग के 121, अजजा के 120 तथा ओबीसी-एनसीएल के 136.5 रहे हैं।

वरीयता सूची आरजेएस परीक्षा परिणाम के आधार पर शीर्ष दस पर रहे अभ्यर्भी वरीयता के अनुसार इस तरह हैं - मयंक प्रताप सिंह, तन्वी माथुर, दीक्षा मदान, सोनल व्यास, कृतिका शेखावत, प्रिया गुप्ता, हिमानी जैन, शिखा पुरोहित, सोनल ललवानी तथा शुभम अग्रवाल।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2O1C9jG
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment