मथानिया में हुई गाजर की बम्पर पैदावर, आवक शुरू होने के साथ भावों को लेकर किसान खुश

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

मथानिया. मथानिया कृषि क्षेत्र में गाजर की फ सल की आवक शुरू हो गई है। गाजर के भाव 40-45 रुपए प्रति किलो मिलने से किसान कापुी खुश नजर आ रहे हैं। क्षेत्र में प्रतिदिन 6-7 गाड़ी लोडिंग हो रही है। नेवरा रोड के गाजर पैदावार कृषक रिडमलराम जाखड़ ने बताया कि मथानिया कृषि क्षेत्र के 3 दर्जन से अधिक गांवों में किसानों ने सैकड़ों हैक्टेयर भू भाग पर अगेती गाजर की बुवाई की, लेकिन भीषण गर्मी व मौसम की मार के चलते अधिकांश किसानों के खेतों में गाजर की फसल चौपट हो गई। ऐसे मे अगेती गाजर की पैदावार कम हुई है। अगेती गाजर की आवक तीन चार दिन से शुरू हो चुकी है।

[MORE_ADVERTISE1]bumper production of carrot crops in mathania of jodhpur[MORE_ADVERTISE2]

गाजर के शुरुआती भाव 50 रूपए प्रति किलो रहे। नेवरा रोड, नेवरा गांव, बिगमी, भीकमकोर, रायमलवाड़ा, गोपासरिया, माण्डियाई इत्यादि गांवों में किसान गाजर की खुदाई, धुलाई, लोडिंग करके पैकिंग कार्य में जुटे हैं। गाजर के स्थानीय व व्यापारी किसानों के खेतो में जाकर प्रतिदिन के भाव तय कर रहे हैं। इन गांवों की गाजर देश की विभिन्न मंडियों में जाती है। गाजर के अभी औसतन भाव 40-45 रुपए प्रति किलो मिलने से गाजर पैदावार किसानों के चेहरों पर चमक आ गई है। जाखड़ ने बताया कि पूरे कृषि क्षेत्र में इस वर्ष गाजर की फसल गत वर्षों से कम भू भाग पर पनपी है।

[MORE_ADVERTISE3]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qxABF4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment