कौन बनेगा नगरपालिका अध्यक्ष ?

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

परिणाम के दिन की सुबह तो पार्षद बनने के जश्न में बीत गई, लेकिन शाम होते ही लोगों की जुबां पर अध्यक्ष पद को लेकर चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया।

इस चुनाव में कांग्रेस को 27 सीटें मिली है तथा भाजपा को सिर्फ 9 सीटों पर ही जीत हासिल को सकी है। वहीं दूसरी तरफ 4 निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने सिर पर जीत का सेहरा बांधा है। लिहाजा कांग्रेस स्पष्ट बहुमत के साथ नगरपालिका में अपना अध्यक्ष बनाने की स्थिति में है तथा भाजपा की अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लडऩे जैसी स्थिति नहीं है। कांग्रेस के इन 27 नवनिर्वाचित पार्षदों में से 5 एैसे प्रत्याशी पार्षद बने हैं, जो पहले भी पार्षद रहे हैं।

26 को अध्यक्ष पद के लिए होगा चुनाव-

राज्य निर्वाचन आयोग राजस्थान द्वारा मंगलवार को अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर लोक सूचना जारी की गई है। इसके तहत 20 से 21 नवम्बर (सुबह 10.30 से दोपहर 3 बजे तक) नाम निर्देशन पत्र अभिप्राप्त किए जाएंगे तथा 22 नवम्बर को नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा होगी। 23 नवम्बर तक नाम वापसी होगी। मतदान 26 नवम्बर को सुबह 10 से दोपहर २2बजे तक होगा।

कुछ चेहरे दिखे, तो कुछ नहीं दिखे -

नगरपालिका अध्यक्ष बनाने को लेकर मतदान के पश्चात की गई बाड़ेबंदी के बाद मंगलवार को कई चेहरे विजयी जुलूस में नजर आए। इसके बाद शाम को कांग्रेस के कई विजयी प्रत्याशी भूमिगत हो गए।

----------

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Xwlecf
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment