Jodhpur polo season में खेलेंगे कई नामी खिलाड़ी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .ब्लूसिटी में हमेशा की तरह इस बार भी रॉयल गेम पोलो ( polo news ) सीजन ( jodhpur polo season 2019 )होगा। इसमें पोलो के कई नामी खिलाड़ी ( polo players ) शिरकत करेंगे ( latest nri news in hindi )। इस सीजन में रोचक, रोमांचक और शानदार 6 टूर्नामेंट और 8 एक वन डे मैच होंगे। साथ ही साइकिल पोलो ( Bicycle Polo ) व लेडीज पोलो ( ladies polo ) मैच भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
जोधपुर पोलो और इक्युस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर की साझा मेजबानी में 20 वां जोधपुर पोलो सीजन-2019 ( jodhpur polo season ) सोमवार से पाबूपुरा स्थित महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फाउंडेशन पोलो मैदान पर शुरू होगा। जोधपुर पोलो व इस्क्युस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि मेजर जनरल शेरसिंह टूर्नामेंट का उद्घाटन करेंगे। इस पोलो सीजन के सभी मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। यहां 11-12 व 24 दिसम्बर के मैच दोपहर 2 बजे होंगे। जबकि 10 दिसम्बर को पोलो ऑफ -डे रखा गया है। टूर्नामेंट में 24 दिसम्बर को साइकिल पोलो व 30 को लेडीज पोलो मैच होंगे। आयोजन के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद गजसिंह हैं।

--
यहां 6 टूर्नामेंट होंगे ( polo matches )

इस सीजन में 25 से 29 नवम्बर तक हरमिज कप-अरिना पोलो 2 गोल, 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक जोधपुर पोलो कप-अरिना पोलो 4 गोल, 5 से 9 दिसम्बर उम्मेद भवन पैलेस-अरिना पोलो 4 गोल खेला जाएगा। वहीं 13 से 18 दिसम्बर तक एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल, 19 से 24 दिसम्बर तक राजपूताना व सेन्ट्रल इंडिया कप 10 गोल व 25 से 30 दिसम्बर तक महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 10 गोल खेला जाएगा।
--

देश के नामचीन खिलाड़ी आएंगे
यहां 6 हैण्डीकैप के सिमरनसिंह शेरगिल, सय्यद शमशेर अली, 5 हैण्डीकैप के धु्रवपाल गोदारा, समीर सुहाग, सय्यद बशीर अली, अभिमन्यु पाठक, 4 हैण्डीकैप के अंगद कलान, विशालसिंह, गौरव सहगल, 3 हैण्डीकैप के पद्मनाभसिंह, सलीम आजमी, लोकेंद्रसिंह राठौड़, सिद्धांत शर्मा, 2 हैण्डीकेप के, तरुण बिलवाल, भवानीसिंह कालवी और प्रतापसिंह कानोता।

-
विदेशी खिलाडिय़ों की भी रहेगी भागीदारी

टूर्नामेंट में इंग्लैंड और अर्जेन्टीना से कई खिलाड़ी भाग लेंगे, जिसमें स्टेटन संड, जोसफ फि ट्ज सिमोंस, जॉर्ज केडगन, विल इमर्स, एलन फाल, चेस्टर लॉट, इडी हॉर्सवेल व मैल्कम बोर्विक प्रमुख हैं।
-

जोधपुर के ये खिलाड़ी खेलेंगे
इस पोलो सीजन में जोधपुर के खिलाड़ी करण विजयसिंह, जन्मेजयसिंह, कार्तिकेयसिंह, धनंजयसिंह, योगेश्वररसिंह, हेमेन्द्रसिंह, निखिलेन्द्रसिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराजसिंह भाटी व पेपसिंह खेलेंगे।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OQsxaX
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment