जोधपुर।
जोधपुर पोलो व इक्यूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर की ओर से 20वां जोधपुर पोलो सीजन-2019 सोमवार से पाबूपुरा स्थित महाराजा गजसिंह स्पोट्र्स फ ाउण्डेशन पोलो मैदान पर शुरू होगा। जोधपुर पोलो व इस्क्ूस्टेरियन इंस्टीट्यूट जोधपुर के मानद सचिव कर्नल उम्मेदसिंह ने बताया कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मेजर जनरल शेरसिंह करेंगे। पोलो सीजन में 6 टूर्नामेंट व 8 एक दिवसीय प्रदर्शन मैच खेले जाएंगे। सभी मैच दोपहर 3 बजे से खेले जाएंगे। 11-12 व 24 दिसम्बर के मैच दोपहर 2 बजे होंगे। 10 दिसम्बर को पोलो ऑफ डे रखा गया है। टूर्नामेंट में 24 दिसम्बर को साइकिल पोलो व 30 को लेडीज पोलो मैच होंगे। आयोजन के मुख्य संरक्षक पूर्व सांसद गजसिंह है।
--
6 टूर्नामेंट होंगे
25 से 29 नवम्बर तक हरमिज कप-अरिना पोलो 2 गोल, 30 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक जोधपुर पोलो कप-अरिना पोलो 4 गोल, 5 से 9 दिसम्बर उम्मेद भवन पैलेस-अरिना पोलो 4 गोल खेला जाएगा। 13 से 18 दिसम्बर तक एचएच महाराजा ऑफ जोधपुर कप 8 गोल, 19 से 24 दिसम्बर तक राजपूताना व सेन्ट्रल इंडिया कप 10 गोल व 25 से 30 दिसम्बर तक महाराजा ऑफ जोधपुर गोल्डन जुबली कप 10 गोल खेला जाएगा।
--
देश के नामचीन खिलाड़ी आएंगे
6 हैण्डीकेप के सिमरनसिंह शेरगिल, सैय्यद शमशेर अली, 5 हैण्डीकेप के धु्रवपाल गोदारा, समीर सुहाग, सैय्यद बशीर अली, अभिमन्यु पाठक, 4 हैण्डीकेप के अंगद कलान, विशालसिंह, गौरव सहगल, 3 हैण्डीकेप के पद्मनाभसिंह, सलीम आजमी, लोकेन्द्रसिंह राठौड़, सिद्धांत शर्मा, 2 हैण्डीकेप के, तरूण बिलवाल, भवानीसिंह कालवी, प्रतापसिंह कानोता।
-
विदेशी खिलाडिय़ों की भी रहेगी भागीदारी
टूर्नामेंट में इंग्लैंड, अर्जेन्टाइना से कई खिलाड़ी भाग लेंगे। जिसमें स्टेटन संड, जोसफ फि ट्ज सिमोंस, जॉर्ज केडगन, विल इमर्स, एलन फ ाल, चेस्टर लॉट, इडी हॉर्सवेल, मैल्कम बोर्विक प्रमुख है।
-
जोधपुर के ये खिलाड़ी खेलेंगे
करण विजयसिंह, जन्मेजयसिंह, कार्तिकेयसिंह, धनंजयसिंह, योगेश्वररसिंह, हेमेन्द्रसिंह, निखिलेन्द्रसिंह, अंकुर मिश्रा, विश्वराजसिंह भाटी व पेपसिंह।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2XFNCZk
0 comments:
Post a Comment