मारवाड़ निकाय इलेक्शन डायरी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जिला: जालोर

जालोर नगर परिषद
निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की बाड़ाबंदी जारी है। एक निर्दलीय पार्षद की ओर से नाम वापसी के अंतिम दिन नाम वापस लेने के बाद अब दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी में सीधा मुकाबला है। वे निर्दलीयों को पक्ष में करने में लगे हैं। हालांकि निर्दलीय पार्षद भी अज्ञातवास में हैं। ऐसे में मतदान के दिन ही तस्वीर साफ हो पाएगी।

भीनमाल नगर पालिका

निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस की बाड़ाबंदी जारी है। पार्षदों को अज्ञात स्थान पर रखा गया है। दोनों ही दल आठ निर्दलीय पार्षदों को अपने-अपने पक्ष में होने का दावा कर रहे है।
:::::::::::::::::::::::

जिला: पाली

पाली नगर परिषद

- पाली नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर 2 प्रत्याशी मैदान में है। भाजपा से रेखा भाटी व कांग्रेसी नेतल मेवाड़ा के बीच मुकाबला होगा। शनिवार को किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन वापस नहीं लिया।
सुमेरपुर नगर पालिका

- सुमेरपुर नगर पालिका में भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला होगा। निर्दलीय प्रत्याशी मंजू मेवाड़ा ने कांग्रेस के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया है।
:::::::::::::::::::::::

जिला: सिरोही

सिरोही नगर परिषद

यहां कांग्रेस बहुमत में है। फिर भी सिरोही के पार्षद बाड़ेबंदी में हैं। यहां कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से है। यहां 35 वार्डों में कांग्रेस के 22 पार्षद जीते हैं। पाला बढलने के डर से सभी को गोपनीय जगह पर ले जाया गया है।पिंडवाड़ा नगरपालिका
निकाय चुनाव को लेकर यहां रोचक स्थिति बन गई है। यहां आज कांग्रेस उम्मीदवार अचल सिंह ने अपना नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में अब यहां भाजपा और निर्दलीय में सीधा मुकाबला है। सभी बाड़ेबंदी में हैं।

शिवगंज नगरपालिका

शिवगंज में दो जनों ने आज नामांकन वापस ले लिया। ऐसे में शिवगंज पालिका में भाजपा का सीधा मुकाबला कांग्रेस से हैं। यहां किसी को बहुमत नहीं मिला है। दोनों ही दल निर्दलीयों को अपने पक्ष में करने में जुटे हैं।माउंट आबू नगरपालिका
यहां नामांकन वापसी के बाद 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। यहां कांग्रेस को बहुमत मिला है। फिर भी सभी बाड़ेबंदी में हैं। कांग्रेस, भाजपा व निर्दलीय में मुकाबला है।

:::::::::::::::::::::::

जिला: नागौर

डीडवाना नगर पालिका

शहर पालिका में शनिवार को एक पालिकाध्यक्ष प्रत्याशी के नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो गई है। एक प्रत्याशी के नाम वापस लेने के बाद अब त्रिकोणीय मुकाबला है। कांग्रेस प्रत्याशी पार्षद रचना, भाजपा की ओर से पार्षद नेहा सैनी, निर्दलीय पार्षद नफीसा बानो व मनफूल ने पालिकाध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया था। शनिवार को मनफूल देवी ने नाम वापस ले लिया। मकराना नगर परिषद
मकराना के सभापति पद के चुनाव में एक अप्रत्याशित घटनाक्रम में तीन प्रत्याशियों निर्दलीय प्रत्याशी रुखसाना, परवीन बेगम व शाहिदा ने नाम वापस ले लिए। मकराना से सभापति पद के रूप में कांग्रेस प्रत्याशी समरीन निर्विरोध चुनी गई।

:::::::::::::::::::::::
जिला: जैसलमेर

नगरपरिषद जैसलमेर के सभापति पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला तय हो गया है। कांग्रेस, भाजपा के अलावा कांग्रेस का बागी उम्मीदवार मैदान में है। शनिवार को दो निर्दलीयों ने नामांकन पत्र वापिस ले लिया। दूसरी तरफ तीनों खेमों की ओर से पार्षदों की बाड़ाबंदी जारी है।
:::::::::::::::::::::::

जिला: बाड़मेर
बाड़मेर नगर परिषद सभापति चुनाव को लेकर अधिकांश पार्षद बाड़ेबंदी में हैं। कांग्रेस में नए चेहरों पर भरोसा कम होने के कारण तो भाजपा ने टूट की आशंका से बाड़ाबंदी की है। बहुमत होने के बाद भी कांग्रेस को क्रॉस वोटिंग का डर जरूर सता रहा है। पदाधिकारियों के भी बाड़ेबंदी में साथ होने के कारण सभापति चुनाव की शहर में कोई विशेष हलचल नहीं दिखी।

:::::::::::::::::::::::
जिला: जोधपुर

फलोदी नगर पालिका
फलोदी. निकाय अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए दाखिल नामांकन पत्रों की वापसी की समय सीमा शनिवार दोपहर 3 बजे पूर्ण हो गई। फलोदी में पालिकाध्यक्ष पद के एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है। ऐसे में नगरपालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस व भाजपा के बीच मुकाबला है।
नगरपालिका फलोदी के लिए 40 पार्षदों के हाल ही में हुए चुनाव में 27 सीटों पर जीत हासिल करके कांग्रेस ने स्पष्ट बहुमत जुटा रखा है। वहीं 9 सीटों पर भाजपा व 4 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे हैं। पालिका अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस की ओर से पन्नालाल व्यास ‘पहलवान’ व भाजपा की ओर से रमेश थानवी ने अपना नामांकन दाखिल कर रखा है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qI5w1J
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment