जोधपुर ( jodhpur news.current news ) .मक्का और मदीना की पवित्र यात्रा के लिए हज ( Haj pilgimage ) पर जाने वाले यात्रियों का रजिस्ट्रेशन जारी है। हज ( Haj ) के लिए अब तक 500 आवेदन भरे जा चुके हैं। यहां हाजियों ( Haj pilgrims ) के लिए फ्री ब्लड चैकअप की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। मारवाड़ हज वेलफेयर सोसाइटी जोधपुर के स्थानीय ऑफिस हज हाउस में जोधपुर से सरकारी कोटे से हज के लिए जाने वाले हाजियों का नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन किया जा रहा है। सोसाइटी के महासचिव अब्दुल जब्बार ने बताया कि इस रजिस्ट्रेशन में हाजियों का ऑनलाइन फॉर्म भरवाना, फोटो कॉपी अथवा उनके ब्लड गु्रप आदि की जांच सुविधाएं दी जा रही हैं। सोसाइटी के अध्यक्ष सलीम चौहान ने बताया कि अब तक 500 फॉर्म भरे जा चुके है और पंजीयन की अंतिम तिथि 5 दिसम्बर 2019 तक प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक है। इसके लिए निरंतर रजिस्ट्रेशन जारी है। हज के लिए आवेदन करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को पासपोर्ट, सफेद बैकग्राउण्ड का एक फोटो, बैंक की पास बुक, आधार कार्ड व दस्तावेज के रूप में साथ में लाने होंगे तथा नॉमिनी को भी साथ में लाना होगा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35Dput7
0 comments:
Post a Comment