जोधपुर की टॉप 10 न्यूज...पढ़े एक नजर में...

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर 27 नवम्बर (बुधवार) की प्रमुख खबरें पढ़े एक नजर में
.......................................

1. जोधपुर का मौसम
सूर्योदय सुबह 7.04
सूर्यास्त शाम 5.46
चंद्रोदय सुबह 7.33
चंद्रास्त शाम 6.32
पूर्वानुमान- मौसम लगभग साफ रहेगा।
तापमान
अधिकतम 27.4
न्यूनतम 16.2
...........................
2. डेंगू के 15 नए रोगी मिले
सर्दी आने के बाद भी डेंगू का खात्मा नहीं हो रहा है। शहर में बुधवार को 15 डेंगू के मरीज मिले। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज में डेंगू के 9 मरीज सामने आए।
.....................
3. सोशल मीडिया पर युवती की फर्जी आइडी बनाई
मण्डोर थाना क्षेत्र की एक युवती की सोशल मीडिया पर फर्जी आइडी बनाकर फोटो अपलोड कर दी गई। इसका पता लगने पर पीडि़ता ने एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया।
....................
4. मानसिक रोगी की इलाज के दौरान मृत्यु
लूणी थाना क्षेत्र के फींच गांव के एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मथुरादास माथुर अस्पताल में मंगलवार रात्रि को मृत्यु हो गई, जिस पर पुलिस ने मर्ग दर्ज किया है।

5. मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से घायल छात्र का दम टूटा
शास्त्रीनगर थानान्तर्गत आइटीआइ सर्किल के पास मोटरसाइकिल के डिवाइडर से टकराने से घायल एक छात्र की बुधवार को मथुरादास माथुर अस्पताल में मृत्यु हो गई।

6. बाइक लेकर निकला, श्वान आने से फिसलकर गई जान
राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने बताया कि मूलत: जैसलमेर में रिदवा हाल नयापुरा चौखा में महादेव नगर निवासी केतन (15) पुत्र भूर भारती गत 25 नवम्बर की सुबह घर में खड़ी मोटरसाइकिल लेकर बाहर निकला था। कुछ ही दूर अचानक एक श्वान सामने आने से मोटरसाइकिल स्लिप हो गई और वह सिर के बल नीचे गिर गया। उसे एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

7. अश्लील वीडियो एडिट करने वालों पर भी कार्रवाई की तलवार
महिला कलाकार का नाम लिख किसी अन्य का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने के आरोपी को पुलिस ने ने अदालत के आदेश पर बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया। अश्लील वीडियो वायरल करने वाले सोशल मीडिया के ग्रुप और वीडियो एडिट करने वालों की भूमिका की जांच की जा रही है।

8. डिस्कॉम का तकनीकी सहायक न्यायिक अभिरक्षा में
- डिस्कॉम का सामान कबाड़ में बेचने का मामला
डिस्कॉम के केन्द्रीय भण्डारण से जारी बिजली का ट्रांसफार्मर व कंडक्टर केबल के चार ड्रम कबाड़ी को बेचने के मामले में गिरफ्तार जोधपुर डिस्कॉम के तकनीकी सहायक को अदालत ने बुधवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया।

9. इंतजार खत्म, ओसियां-मथानिया बनेगी स्वतंत्र मंडी
राज्य सरकार ने ओसियां और मथानिया गौण मण्डी यार्ड को स्वतंत्र मण्डी का दर्जा देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। इस निर्णय से क्षेत्र के किसानों को स्थानीय स्तर पर अपनी उपज बेहतर मूल्य पर बेचने की सुविधा मिल सकेगी।

10. भगत की कोठी-बान्द्रा द्विसाप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन 1 से
रेलवे अतिरिक्त यात्री यातायात के दबाव व यात्रियों की सुविधा के लिए भगत की कोठी (जोधपुर)-बान्द्रा टर्मिनस- भगत की कोठी (जोधपुर) द्वि-साप्ताहिक नई ट्रेन चलाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2L0nMdv
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment