दनादन बरसाए गोल, दर्शकों को किया रोमांचित

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?


जोधपुर।

पाबूपुरा स्थित पोलो ग्राउण्ड पर चल रहे 20वें जोधपुर पोलो सीजन में टूर्नांमेंट के तीसरे दिन बुधवार को हरमिज कब्स व हरमिज टाइगर के बीच मैच खेला गया। हरमिज कब्स टीम ने नौ के मुकाबले पन्द्रह गोल कर छह गोल के अन्तर से हरमिज टाइगर को हराया। दो गोल की शुरुआती बढ़त के साथ खेलते हुए हरमिज टाइगर टीम के हेमेन्द्रसिंह ने पहले चक्कर में दो गोल व चौथे चक्कर में एक गोल किया। विनय मेवाड़ा ने पहले चक्कर में एक व श्रवणसिंह ने दूसरे व तीसरे चक्कर में एक-एक गोल किया। मुकाबले में कब्स की ओर से शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जन्मेजयसिंह ने लगातार 11 गोल किए। टीम के अन्य खिलाड़ी पृथ्वीराजसिंह ने पहले व चौथे चक्कर में एक-एक व पेपसिंह भलासरिया ने चौथे चक्कर में लगातार दो गोल किए।
-

आज कोल्ट्स व टाइगर का मैच
गुरुवार को हरमिज कप टूर्नामेंट के चौथे दिन हरमिज कोल्ट्स व हरमिज टाइगर के बीच मैच खेला जाएगा।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OLWfh4
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment