जोधपुर. शहर यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के 75वें जयन्ती वर्ष पर बुधवार को जय नारायण व्यास बालिका उमावि में क्विज व चित्रकला प्रतियोगिता हुई। एक घंटे में 60 सवाल पूछे गए। कार्यक्रम को लेकर बच्चों में सुबह से ही उत्साह रहा। पुरस्कार वितरण पर बच्चों का उत्साह भी देखते बना।
जिलाध्यक्ष हरीश जोशी ने बताया कि प्रथम पुरस्कार के रूप में आलिया शेख को लैपटॉप, द्वितीय पुरस्कार अक्षत नारायण पुरोहित को साइकिल व तीसरे पुरस्कार स्वरूप करिश्मा बोड़ा को मोबाइल फोन दिया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र सोलंकी ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव रखी थी। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता रमेश बोराणा, सुनील परिहार व सुरेश व्यास सहित कई लोगों ने संबोधित किया। पुरस्कार समारोह की अध्यक्षता राष्ट्रीय महासचिव इब्राहम रॉय मनी और जिला प्रभारी अशोक खंडप्पा ने की। संचालन योगेश गहलोत व मनीष आचार्य ने किया। कार्यक्रम में अरशद चौहान, रमेश भाटी, दानिश फ़ौजदार, ऐजाज, जावेद जादरान, मेहुल दवे, कार्तिक बोहरा,मधुकर बिस्सा, यूसुफ गट्सा, मो. इमरान सहित सैकड़ों की तादाद में यूथ काँग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद थे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2KZcerc
0 comments:
Post a Comment