समय रहते क्यों नहीं किए डेंगू व मौसमी बीमारियों की रोकथाम के प्रबंध

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
डेंगू व अन्य घातक बीमारियों पर रोकथाम ( arrange for prevention of dengue and seasonal diseases) की मांग को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं (bjp workers) ने मंगलवार को मेडिकल कॉलेज (Dr. SN Medical College) के मुख्यद्वार पर धरना देकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद शहर जिलाध्यक्ष जगतनारायण जोशी के नेतृत्व में शिष्टमण्डल ने चिकित्सा अधिकारियों के साथ वार्ता की और बीमारियों की रोकथाम के लिए तत्काल कठोर कदम उठाने की मांग की।

भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मीचंद धारीवाल ने बताया कि इससे पहले भाजपा कार्यकर्ता जुलूस के रूप में मेडिकल कॉलेज प्रिसिपल डॉ. शैतानसिंह राठौड़ (Medical College Principal Dr. Satan Singh Rathore) के कक्ष में पहुंचे और उनका घेराव कर बीमारियों के रोकथाम के प्लान की जानकारी मांगी। भाजपा पदाधिकारियों ने पूछा कि समय रहते मौसमी बीमारियों और डेंगू के निपटने के उपाय क्यों नहीं किए, जबकि हर साल मानसून के बाद जोधपुर में डेंगू पांव पसारता है। भाजपा नेता नरेन्द्रसिंह कच्छवाह, पूर्व विधायक कैलाश भंसाली सहित अन्य पदाधिकारियों ने चिकित्सा प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि दीपावली पर भी डेंगू के डंक ने लोगों को चैन से नहीं बैठने दिया। सीएमएचओ डॉ. बलवंत मण्डा से भी कई सवाल किए गए।

चिकित्सा अधिकारियों ने बीमारियों की रोकथाम के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी। भाजपा नेताओं ने कहा कि आगामी दिनों में बीमारियों की प्रभावी रोकथाम नहीं हुई तो बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विष्णु अबोटी, जिलामंत्री हंसराज प्रजापत, मण्डल अध्यक्ष सुरेन्द्रसिंह भाटी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32nwIzn
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment