हाथ में मोबाइल ब्लास्ट होने से किशोर की हथेली फटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में मंगलवार को एक किशोर के हाथ में एंड्रोइड फोन फट गया। इस हादसे में युवक के दाएं हाथ की हथेली फट गई और हाथ का अंगूठा पूरी तरह से बिखर गया। किशोर को परिजन पावटा स्थित निजी अस्पताल ले आए। जहां रात को चिकि त्सकों ने उसका ऑपरेशन किया।

माता का थान मगरा-पूंजला निवासी शुभम टाक (17) पुत्र रामदयाल टाक 9 मील स्थित कार एजेंसी से दुपहिया वाहन पर घर जा रहा था। इस दौरान गोकुलजी की प्याऊ सर्किल के पास रास्ते में फोन आया। शुभम ने पेंट की जेब से फोन निकाला तो मोबाइल ब्लास्ट हो गया। जोर से आवाज आई। इस घटना में उसके हाथ की हथेली फट गई। निजी अस्पताल के डॉ. अजयसिंह परिहार ने बताया कि मरीज के हाथ का अंगूठा बिखर गया। दो-तीन अंगुलियों में भी फ्रेक्चर हो गया। कोहनी से लेकर कलाई तक की हड्डी भी टूट गई। जिसको प्लेट डालकर सही किया जाएगा। मरीज का अंगूठा बचने की संभावना भी 50 फीसदी है। नाडिय़ों को भी जोड़ा जाएगा। डॉ. सुशील नाहर ने बताया कि मरीज की प्लास्टिक सर्जरी की जाएगी। रात्रि में मरीज को सर्जरी के लिए चिकित्सक ऑपरेशन थिएटर में ले गए।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2WSTD4M
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment