जोधपुर. मुंबई एयरपोर्ट के रन-वे की मरम्मत के लिए सोमवार से शुरू क्लोजर के कारण मंगलवार को मुंबई-जोधपुर की उड़ानें देरी से संचालित हुई। एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट करीब 5 घण्टे देरी से जोधपुर पहुंची और मुंबई जाने वाले यात्री दिनभर जोधपुर एयरपोर्ट पर बैठे रहे। जोधपुर-मुंबई फ्लाइट दोपहर की बजाय शाम को उड़ी और यात्री अंधेरा होते-होते मुंबई उतरे। विस्तारा और इंडिगो की उड़ानें भी देरी से पहुंची।
मुंबई एयरपोर्ट के मुख्य रन-वे मार्च तक सप्ताह में छह दिन सोमवार से शनिवार तक सुबह 9.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक मरम्मत के चलते बंद रहेगा। इसकी जगह छोटा रन-वे शुरू किया गया है जहां टेक ऑफ और लैंडिंग सुविधा कम होने के कारण मार्च तक फ्लाइट्स प्रभावित रहेंगी हालांकि त्योहार व नए साल पर पूरे दिन ऑपरेशन जारी रहेगा। सुबह की फ्लाइट शाम को उड़ी
एयर इंडिया की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट सुबह 9.35 बजे रवाना होकर 11.20 बजे जोधपुर पहुंचती है लेकिन मंगलवार को यह दोपहर 2.32 बजे मुंबई से उड़ी और अपराह्न 4.09 बजे जोधपुर आई। वापसी में जहाज शाम 5 बजे मुंबई के लिए उड़ा और 6.35 बजे यात्रियों को मुंबई छोड़ा। जबकि सामान्यत: जोधपुर-मुंबई फ्लाइट का समय सुबह 11.55 है जो दोपहर 1.35 बजे मुंबई पहुंचती है। विस्तारा एयरलाइंस की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट करीब पौन घण्टा देरी से जोधपुर आई। यह फ्लाइट अपने निर्धारित समय अपराह्न 4.10 के स्थान पर 4.55 मिनट पर जोधपुर उतरी। विस्तारा की जोधपुर-मुंबई फ्लाइट का समय शाम पौने पांच बजे हैं जो आधे घण्टे देरी के साथ शाम 5.15 पर उड़ी और पौन घण्टा देरी के साथ शाम 7 बजे मुंबई पहुंची।
इंडिगो की मुंबई-जोधपुर फ्लाइट दस मिनट देरी के साथ दोपहर पौने बजे जोधपुर पहुंची। वापसी में इंडिगो की जोधपुर-मुंबई उड़ान करीब 35 मिनट लेट हो गई। यह फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे उड़ी जो 3.35 बजे मुंबई पहुंची।
विस्तारा की दिल्ली-जोधपुर फ्लाइट करीब बीस मिनट देरी से जोधपुर आई। कम्पनी की जोधपुर- दिल्ली फ्लाइट अपने निर्धारित समय दोपहर 3.35 बजे ही रवाना हुई लेकिन दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते-उतरते यह आधे घण्टा लेट हो गई। स्पाइस जेट की मुंबई-जोधपुर उड़ान अपने निर्धारित समय पर सुबह 11 बजे ही जोधपुर पहुंच गई। वापसी में यह जहाज मुंबई के लिए सुबह 11.30 बजे निर्धारित समय पर उड़ गया। चक्रवाती तूफान महा के कारण अहमदाबाद से आने-जाने वाली फ्लाइटें भी देरी से चल रही है। स्पाइस जेट की अहमदाबाद-जोधपुर फ्लाइट करीब आधा घण्टा देरी के साथ दोपहर 2.38 पर रवाना हुई लेकिन जोधपुर उतरते-उतरते विलम्ब समय केवल 15 मिनट रहा। यह दोपहर 3.40 बजे जोधपुर आ गई। स्पाइस जेट की जोधपुर-दिल्ली फ्लाइट अपराह्न 4.05 बजे निर्धारित समय पर ही रवाना हुई लेकिन दिल्ली पहुंचते पहुंचते करीब एक घण्टा लेट हो गई। जहाज को शाम 5.20 बजे दिल्ली एयरपोर्ट उतरना था लेकिन यह 6.15 पर दिल्ली पहुंचा।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32l5No6
0 comments:
Post a Comment