बचत के नाम तीन निवेशकों के ११.५६ लाख रुपए फंसे

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
देशभर में लाखों निवेशकों से करोड़ों रुपए डकारने वाली आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के खिलाफ अलग-अलग थानों में तीन और एफआइआर दर्ज कराई गई है। इन निवेशकों के बचत के नाम पर ११.५६ लाख रुपए फसे हुए हैं।

देवनगर थाना पुलिस के अनुसार सांगरिया में अमरावती नगर निवासी यतेन्द्र जांगिड पुत्र हरिकिशन ने पत्नी मीना जांगिड की ओर से पेश शिकायत के आधार पर आदर्श क्रेडिट कॉ-ऑपरेटिव सोसायटी के मुकेश मोदी, राहुल मोदी, वीरेन्द्र मोदी, विवेक, कमलेश जाट, ईश्वरसिंह, प्रियंका मोदी, वैभव लोढ़ा, समीर मोदी, रोहित मोदी, भारत मोदी, भारत दास, ललित राजपुरोहित, विवेक राजपुरोहित व अमरसिंह खींची के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया। आरोप है कि महिला ने १० जुलाई २०१७ को एक लाख, १० अगस्त २०१७ को ३६२०० रुपए, २२ फरवरी २०१८ को १.४० लाख, १० जुलाई २०१८ को १.६४ लाख, २१ फरवरी २०१८ को अस्सी हजार और २२ फरवरी २०१८ को १.२५ लाख रुपए की एफडीआर कराई थी, लेकिन परिपक्व होने के बावजूद उसे राशि लौटाई नहीं गई। सोसायटी के कर्मचारी ऑफिस के ताले लगाकर गायब हैं। पुलिस कार्रवाई करने पर धमकियां दी जा रही हैं।
दूसरी एफआइआर पावटा सी रोड पर शक्ति नगर निवासी राजेन्द्र पुत्र मथुरादास प्रसाद अवस्थी ने महामंदिर थाने में दर्ज कराई। आरोप है कि एजेंटों के अधिक ब्याज दिलाने के लालच में उन्होंने तीन एफडीआर व एक आरडी कराई थी। इन चारों योजना में १९१५०० रुपए अटके हुए हैं। सोसायटी के ऑफिस पर ताले लग चुके हैं।

तीसरी एफआइआर मोती चौक निवासी रजिया पत्नी बुन्दू खां ने सदर बाजार थाने में दर्ज कराई। आरोप है कि उसने चार एफडीआर में १.४५ लाख रुपए और पांच हजार रुपए प्रति माह आरडी खाते में ४० हजार रुपए निवेश किए थे। जो उसे लौटाए नहीं जा रहे हैं।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/34IRHhZ
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment