हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपी रिमाण्ड पर

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सालोड़ी में बजरी के अवैध खनन को लेकर चल रहे विवाद में एक हिस्ट्रीशीटर की हत्या के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर व एक अन्य आरोपी को राजीव गांधी नगर थाना पुलिस ने गुरुवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। अन्य आरोपियों का सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस के अनुसार प्रकरण में गिरफ्तार घंटियाला निवासी हिस्ट्रीशीटर मेहबूब खान व केरू निवासी शौकत खान को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच-पांच दिन के रिमाण्ड पर भेजने के आदेश दिए गए। आरोपियों को ११ दिसम्बर को दुबारा कोर्ट में पेश किया जाएगा।
उधर, विवाद के दौरान गोली लगने से दूसरे पक्ष से घायल रईस खान पुलिस संरक्षण में मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है। छुट्टी मिलने पर उसे भी गिरफ्तार किए जाने की संभावना है। दूसरी तरफ, फायरिंग में रईस खान के घायल होने के मामले की जांच अभी शुरू नहीं हो पाई है। इस मामले में गणपत जाट आदि आरोपी हैं।
गौरतलब है कि गत रविवार मध्यरात्रि बाद सालोड़ी गांव में बजरी के अवैध खनन को लेकर दो पक्ष भिड़ गए थे। मारपीट में घायल महेन्द्रसिंह खाबडा़ की सोमवार शाम निजी अस्पताल में मृत्यु हो गई थी। जबकि गोली से घायल रईस खान मथुरादास माथुर अस्पताल में भर्ती है।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NqLGRb
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment