...तो इस कारण की थी हत्या, यह वजह आई सामने

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. सदर कोतवाली थानान्तर्गत पाल हवेली के सामने गुरुवार को हिस्ट्रीशीटर की हत्या के आरोपी हिस्ट्रीशीटर को कोर्ट ने शुक्रवार को रिमाण्ड पर भेज दिया। प्रारम्भिक जांच के अनुसार शहर के भीतर ऑटो रिक्शा में पर्यटकों को लाने व ले जाने को लेकर दोनों के बीच विवाद के चलते हत्या की गई थी।

पुलिस उपायुक्त (पूर्व) धर्मेन्द्र यादव के अनुसार मोहल्ला लायकान निवासी नूर मोहम्मद (65) पुत्र बाबू खां की हत्या के आरोप में इसी मोहल्ले में रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सुल्तान उर्फ बीड़ा पुत्र अहमद हुसैन को गुरुवार देर रात गिरफ्तार किया था। हत्या करने में वह अकेला ही था, लेकिन साजिश में किसी अन्य की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रारम्भिक जांच व पूछताछ में सामने आया कि मृतक नूर मोहम्मद और आरोपी हिस्ट्रीशीटर पड़ोसी थे। दोनों के बीच वर्षों से रंजिश चल रही थी। सुल्तान के घर से आते-जाते समय नूर मोहम्मद टोकाटोकी करता था। दोनों के बीच कई मामले दर्ज हैं।
सुल्तान का कहना है कि दोनों ऑटो रिक्शा चलाते थे और पर्यटकों को लाने-ले जाने को लेकर दोनों में विवाद था। इससे सुल्तान को आर्थिक हानि हो रही थी। इसका बदला लेने के लिए योजनाबद्ध तरीके से हमला किया गया।

नूर मोहम्मद नमाज पढऩे के बाद लौटते समय गुरुवार दोपहर पाल हवेली के सामने खड़ा था। उसी समय सुल्तान मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा और बाइक को कुछ दूर खड़ी कर दौड़ते हुए नूर मोहम्मद के पास आया और लोहे के पाइप से ताबड़तोड़ वार कर दिए। घायल नूर मोहम्मद को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन बीच रास्ते में उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के पुत्र युनूस की रिपोर्ट पर सुल्तान के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव गुरुवार रात परिजन को सौंप दिया था।

आरोपी और मृतक के विरुद्ध 25-25 एफआइआर
आरोपी हिस्ट्रीशीटर सुल्तान को कोर्ट में पेश कर रिमाण्ड लिया है। उससे हत्या में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद किया गया है। मृतक नूर मोहम्मद के विरुद्ध तीस और आरोपी सुल्तान के विरुद्ध पच्चीस मामले दर्ज हैं।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37R83as
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment