केएन कॉलेज में चला जादू, गीत व नृत्य ने बांधा समां, खूब हुई वन्स मोर के साथ हूटिंग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. कमला नेहरू महिला महाविद्यालय में कॉमर्स संकाय की छात्राओं के लिए आयोजित फ्रेशर्स टेलेंट कार्यक्रम में छात्राओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर समां बांधा। नृत्य व गायन पर छात्राओं ने खूब हूटिंग की। माहीया तू वादा कर...जब तेरी याद आएगी...सरीके गानों पर झूमने को मजबूर कर दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष प्रियंकासिंह नरूका ने बताया कि तीन दिवसीय फ्रेशर्स टेलेंट कार्यक्रम के दूसरे दिन कॉमर्स संकाय की छात्राओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। अतिथि छात्रसंघ अध्यक्ष रविन्द्रसिंह भाटी, एेश्वर्या कॉलेज की ज्योत्सना राठौड, सीए भरतसिंह राठौड, शोधार्थी छात्रसंघ अध्यक्ष सवाईसिंह सारूंडा व दिनेश पंचारिया थे। महासचिव खुशबू रांकावत ने बताया कि कार्यक्रम में ख्वाहिश मिस फ्रेशर रही। वहीं नृत्य प्रतियोगिता में स्नेहा व फातिमा प्रथम, खुशी गहलोत द्वितीय, पूजा जांगिड़ व पूजा बरवाल तृतीय स्थान पर रही। मंच संचालन वीरांगना जोशी व विजयलक्ष्मी राठौड ने किया।

बीट बॉक्सिंग की प्रस्तुति ने मन मोहा

एेश्वर्या कॉलेज के आशीष दाधीच ने बीट बॉक्सिंग की प्रस्तुति दी। बिना किसी म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के अपने मुंह से विभिन्न तरह की धुन निकाल आशीष ने सभागार हॉल में उपस्थित छात्राओं को वन्स मोर.. वन्स मोर.. करने पर मजबूर कर दिया। बांसुरी व मुंह के कॉम्बिनेशन से निकलती संगीत की धुन सुन हर कोई तालिया बजाने के लिए विवश हो गया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Z3uLw
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment