- राम-जानकी विवाह महोत्सव में झूमे श्रद्धालु
जोधपुर. सनातन धर्म प्रचार ट्रस्ट की ओर से सरदारपुरा सत्संग भवन में आयोजित श्रीराम जानकी विवाह महोत्सव में शुक्रवार को मेहंदी उत्सव मनाया गया। 'मेहंदी राचन लागी रामजी रे नाम री..., आओ मेरी सखियां मुझे मेहंदी लगाओ रामजी के नाम की...Ó जैसे भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूम उठे। यहां महिलाओं ने नृत्य कर समां बांध दिया। जानकी विवाह महोत्सव में शनिवार को संत रामप्रसाद, वृंदावन के कथावाचक पुण्डरीक, महामंडलेश्वर विवेकानंद, विष्णुप्रपन्नाचार्य, राघवाचार्य, बालव्यास राधाकृष्ण रामायण के प्रसंगों का वर्णन करेंगे। इसी कड़ी में १ दिसम्बर को शाम ५ बजे गांधी मैदान से सत्संग भवन तक भगवान राम की भव्य बारात निकाली जाएगी। इसमें देश के विभिन्न हिस्सों के नृत्य कलाकार, शहरवासी और भक्त मंडलियां शामिल होंगी। सत्संग भवन को जनकपुरी का स्वरूप प्रदान किया जा रहा है। महोत्सव में शनिवार को पुष्प वाटिका मिलन व तिलक उत्सव मनाया जाएगा। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई है।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Ds7wOl
0 comments:
Post a Comment