चिकित्सक के सूने मकान में चोरी, जेवर व रुपए चुराए

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत सेक्टर 16 स्थित चिकित्सक के सूने मकान के ताले तोडक़र चोरों ने सोने के आभूषण व हजारों रुपए चुरा लिए। वहीं, सदर बाजार थानान्तर्गत सोजती गेट के अंदर सनसिटी मार्केट स्थित जूतों की दुकान में गल्ले से 1.30 लाख रुपए चोरी हो गए।

चौहाबो थाना पुलिस के अनुसार डॉ मनीष चारण के भाई की शादी है। दीपावली पर भाई व परिवार के अन्य सदस्य बाड़मेर चले गए। उनसे पहले चिकित्सक व अन्य परिजन भी बाड़मेर निकल चुके थे। पीछे मकान में कोई नहीं था। बाड़मेर से डॉ मनीष गुरुवार को जोधपुर लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला टूटा देख ठिठक गए। अंदर सामान बिखरा हुआ था। कमरों में रखी अलमारियां व अटैचियां खुली पड़ी थी। अटैची मे रखे 50 हजार रुपए, सोने के दो पेण्डल, एक अंगूठी और एक मंगलसूत्र गायब था। इसके अलावा पानी की एक मोटर भी चोर ले गए। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज में कुछ संदिग्ध व्यक्ति नजर आए हैं। जिनके आधार पर जांच की जा रही है।

सोजती गेट में सनसिटी मार्केट स्थित दुकान से 1.30 लाख रुपए चोरी
चोरी की दूसरी वारदात सोजती गेट के भीतर भील बस्ती में सनसिटी मार्केट में हुई। प्रतापनगर चौकी के पास निवासी सुनील राठौड़ पुत्र नरेन्द्र कुमार जीनगर गुरुवार को दुकान पहुंचा तो शटर के ऊपर लगा कांच टूटा हुआ था। रात को अज्ञात व्यक्ति दुकान के शटर के ताले खोले और अंदर घुसा, जहां गल्ले में रखे 1.30 लाख रुपए चुरा लिए। सदर बाजार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे दुकानदार ने रात को घर जाने के दौरान बंद कर दिए थे।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36Lw7v1
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment