जोधपुर में डेंगू के 30 और मरीज मिले

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. शहर में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रहा। शहर में डेंगू बीमारी के 30 नए मरीज सामने आए हैं। इस दिन कुल 107 सैंपल लगे थे। ये मरीज शहर, जिला, संभाग के अन्य जिलों से सामने आए हैं। नगर निगम व चिकित्सा विभाग भी डेंगू रोकने में विफल साबित हो रहा है। डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की ओर से चौपासनी हाउसिंग बोर्ड सैटेलाइट अस्पताल में डेंगू कारण व निवारण पर लोगों को जागरुक किया गया। सामुदायिक चिकित्सा विभाग के डॉ. सुमन भंसाली ने लोगों को डेंगू की रोकथाम को लेकर कई जानकारियां दी। जनता के साथ हुई चर्चा में डॉ. अरुण, डॉ. मनोज व डॉ. अशोक सहित स्टाफ के लोग मौजूद थे।

लक्ष्मी नगर व बीजेएस क्षेत्र में चला अभियान

सीएमएचओ डॉ. बलवंत मंडा व डिप्टी सीएमएचओ स्वास्थ्य डॉ. प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शुक्रवार को शहर के लक्ष्मी नगर व बीजेएस क्षेत्र के वार्ड संख्या 44,56 व 58 की कॉलोनियों में 75 टीमों ने 3592 घरों में भ्रमण कर 1932 स्थानों पर टेमिफ ोस डाला। 837 जलपात्रों को खाली करवाया। 252 घरों में लार्वा भी मिला। जिनमें से 189 को चेतावनी व 11 मकान मालिकों को नोटिफ ाइबल डिजीज एक्ट के तहत नोटिस भी दिया गया। साथ ही निजी नर्सिंग कॉलेज के सैंकड़ों विद्यार्थियों की 11 टीमों ने मसूरिया क्षेत्र 562 घरों में भ्रमण कर डेंगू बारे में आमजन को जागरूक करने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग प्रदान किया।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PZvxnj
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment