अविनाश केवलिया/जोधपुर. प्रदेश के स्टेट हाइवे पर निजी वाहनों से टोल टैक्स वसूली के राज्य सरकार के आदेश के बाद आरएसआरडीसी ने 10 राज्य मार्गों पर नए सिरे से वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरएसआरडीसी प्रदेश के 10 स्टेट हाइवे पर टोल वसूली के लिए टेंडर प्रक्रिया फिर से कर रहा है। जिन टोल बूथ पर व्यावसायिक व अन्य भारी वाहनों की पहले से टोल वसूली हो रही है, अब निजी वाहनो की टोल वसूली भी उन्हीं बूथ से होगी।
सडक़ का नाम ---------- टोल वसूली की अवधि ------------ आरक्षित राशि
जोधपुर-फलोदी सडक़ ------------------------------ 503 दिन ----------- 237.48 लाख
सलूम्बर-कीर की चौकी व देबारी-बम्बोरा मार्ग ------- 665 दिन ----------- 264.81 लाख
चौमू-शाहपुरा सडक़ --------------------------------- 503 दिन ---------- 345.13 लाख
महवा-हिंडौंन सडक़ --------------------------------- 565 दिन ---------- 399.67 लाख
किशनगढ़बास-कोटपूतली सडक़ -------------------- 451 दिन ----------- 453.39 लाख
अलवर-बहरोड़-नारनोल रोड ------------------------ 390 दिन ------------ 514.24 लाख
सीकर-लुहारू रोड ------------------------------------ 503 दिन ----------- 952.84 लाख
नसीराबाद-केकड़ी-देवली रोड ------------------------- 494 दिन ----------- 1054.05 लाख
जयपुर-जोबनेर-नागौर सडक़ ------------------------- 502 दिन ----------- 1120.18 लाख
कोटपूतली-कुचामन सडक़ ---------------------------- 616 दिन ----------- 1202.23 लाख
नहीं लगेगा नया बूथ
निजी वाहनों से टोल वसूली के लिए ठेका तो नया दिया जाएगा लेकिन टोल वसूली पॉइंट यथावत रहेगी। यदि पहले से उस सडक़ पर टोल वसूली करने वाली कंपनी के अलावा अन्य कंपनी को ठेका मिलता है तो वह भी उसी बूथ में बैठकर टोल वसूलेंगे।
दावा स्टेट हाइवे सुधार का
टोल वसूली नहीं होने से पीपीपी मोड पर बनी इस सडक़ों का सुधार भी पिछले लम्बे समय से अटका हुआ था। ऐसे में अब राज्य सरकार का तर्क है कि निजी वाहनों से भी टोल वसूली होने से सडक़ मरम्मत के लिए ज्यादा राशि मिल पाएगी।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32zC76O
0 comments:
Post a Comment