ठण्डी हवा से तापमान लुढक़ा, दिन में हुआ सर्दी का एहसास

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर. देश के उत्तरी इलाकों में बर्फबारी व बरसात के बाद चली ठण्डी से सूर्यनगरी में दिन में भी सर्दी का एहसास हुआ। ठण्डी हवा के कारण दिन का तापमान 30 डिग्री के भीतर चला गया। दोपहर तक बादलों का डेरा रहने के कारण वातावरण में ठण्ड घुली हुई थी। पर्वतीय क्षेत्र माउंट आबू सहित दूरस्थ ग्रामीण इलाकों में लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को ठण्डी हवा के कारण रात के तापमान में और गिरावट रही।

सूर्यनगरी में बीती रात से चल रही ठण्डी बयार के कारण न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह से ही आसमान में बादलों का डेरा लगा रहा। हवा में नमी का स्तर 64 फीसदी तक चले जाने व 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलनेे से सुबह-सुबह लोगों को सामान्य कपड़ों में ठण्ड लगने लगी।

दिन चढऩे के बावजूद बादलों का घेरा शहर के आसमान पर रहा। आसमान में धुंध रहने के कारण दोपहर 12 बजे के बाद सूर्यदेव के दर्शन हो पाए। हल्की धूप निकलने के बावजूद ठण्ड का एहसास हो रहा था। दोपहर में तापमान 28.2 डिग्री से ऊपर नहीं जा पाया। इससे पूरे दिन गुलाबी सर्दी एहसास कराती रही। इस सीजन में दिन का यह सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया। जिले के ग्रामीण हिस्सों में भी अधिक सर्दी महसूस की गई।

[MORE_ADVERTISE1]

from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2NZinEe
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment