ward on spot : यहां कोई आए तो सही, सुनाने को तैयार हैं लोग

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
शहर की जनता के पास उनका दर्द पूछने जाएंगे तो पूरा उबाल बाहर आ जाएगा। वार्ड संख्या 5 और 6 की स्थिति जानने जब ‘वार्ड ऑन स्पॉट’ शुरू किया तो लोगों की ऐसी की कुछ प्रतिक्रिया सामने आई। वार्ड संख्या पांच में जहां सभी लोग अतिक्रमण से त्रस्त दिखे तो वार्ड संख्या 6 में सडक़ों की बदहाली सामने आई।

वार्ड संख्या 5 --- अतिक्रमण से त्रस्त लोग

लम्बा चौड़ा क्षेत्र है। मुख्य पाल रोड के एक ओर औद्योगिक क्षेत्र भी इसमें शामिल है। कई लोग इस वार्ड की समस्या खुद बताने पहुंचे। अधिकांश ने अतिक्रमण ही समस्या बताया। सडक़ों की बदहाली और नियमित सफाई नहीं होना भी यहां की प्रमुख समस्याएं हैं।

यह हैं समस्याएं

- सुभाष पार्क में अतिक्रमण

- कई सडक़ें क्षतिग्रस्त हैं।

- जेडीए व निगम के बीच सडक़ों का अधिकार क्षेत्र फंसा हुआ है।

- मिल्कमैन कॉलोनी की सडक़ संकरी है।

- कई लोगों ने सडक़ किनारे गंदगी के ढेर भी बताए।

क्या कहते हैं वार्डवासी
हमारे वार्ड के सुभाष पार्क क्षेत्र में एक पार्क में सरकारी विभागों ने ही अतिक्रमण कर रखा है। कोई कार्रवाई नहीं होती। सडक़ व अन्य समस्याएं भी है।

- हुक्मीचंद डूंगरवाल

क्षेत्र में गंदगी के ढेर लगे हैं। पेयजल लीकेज की समस्या भी काफी है। किसी को बताए तो कार्रवाई भी नहीं होती।
- नन्दलाल शर्मा

क्या कहते हैं पार्षद

उद्यान विकास का काम करवाया है। रंगमंच भी बनवाया है। सीवरेज के कार्य करवाए। एक काम जो रह गया वह मिल्कमैन कॉलोनी की सडक़ को चौड़ा करना था। क्षेत्र में वार्ड कार्यालय भी नहीं खुल पाया।

- संजू सोलंकी, पार्षद वार्ड 5

---------------

वार्ड संख्या 6 ::: कोई टटोलता है तो दर्द उभर आता है

चौपासनी हाउङ्क्षसग बोर्ड के अधिकांश सेक्टर ही इस वार्ड में आते हैं। चौड़ी सडक़ें और व्यवस्थित बस्ती के बीच कई ऐसी परेशानियां हैं जो लोगों को खलती है। नियमित मॉनिटरिंग के अभाव में इनका समाधान भी नहीं होता।

यह हैं समस्याएं

- सीसी सडक़ में तकनीकी खामी।

- आवारा श्वान से परेशानी।

- डोर टू डोर कचरा संग्रहण भी ठीक से लागू नहीं।

- बारिश के पानी का भराव।

इनका कहना...

सडक़ पूरी तरह से क्षतिग्रस्त है। कई वाहन चालक चोटिल हो जाते हैं। लम्बे समय से ऐसे हालात है।

- बाबूलाल, स्थानीय निवासी

सडक़ों का लेवल की खराब है। बारिश का पानी भरा रहता है औ उससे टूट जाती है। इसकी शिकायतें भी कर रखी है। लेकिन कोई जवाब नहीं देता।

- सुनील, स्थानीय निवासी

क्या कहते हैं पार्षद

मेरे क्षेत्र में एच पार्क विकसित करना उपलब्धि है। सीसी व डामर सडक़ों पर काम हुआ है। कुछ पार्क में विकास कार्य रह गए हैं।

- रेखा टेवानी, पार्षद

-------------

अब यह क्षेत्र होंगे वार्ड में

वार्ड संख्या - 5

जनसंख्या - 10595

क्षेत्र - मॉडर्न टाउन, भादरवा बेरा, राधाकृष्णपुरम, बोम्बे आवासीय कॉलोनी, भटटी की बावड़ी, हरिओम नगर, महावीरपुरम, गोपाल बाड़ी, चौपासनी गांव, सुंदर बालाजी कच्ची बस्ती, पुरानी जवाई नहर के आस-पास का क्षेत्र, नाकोड़ा नगर, रामदेव नगर।

वार्ड संख्या - 6

जनसंख्या - 10021

क्षेत्र - शंकर नगर, वैष्णव नगर, कुलदीप विहार, हरि नगर, यूआइटी कॉलोनी, वैशाली एवेन्यू, रूपनगर प्रथम व द्वितीय, रामकृष्ण नगर, विनायक नगर, मेघनगर, रूपनगर तृतीय, अरिहंत नगर, आदिनाथ नगर, जानकी श्रीराम नगर, सूरजनगर, पवन विहार, श्याम नगर, सेक्टर 25

--------



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/30NLvmx
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment