पुत्र को स्कूल से लेकर लौट रही महिला से चेन लूटी

पोस्ट पसंद आये तो लाइक जरुर करे ?

जोधपुर.
पुलिस की ढिलाई के चलते चेन लुटेरों के हौंसले बढ़ते जा रहे हैं। मोटरसाइकिल सवार एक लुटेरे ने मंगलवार दोपहर कुड़ी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड में मोपेड सवार महिला के गले से सोने की चेन लूट ली। वहीं, नई सडक़ पर मिठाई की दुकान के सामने और गिरधर मंदिर के पीछे नकाबपोश लुटेरा दो युवकों से मोबाइल लूटकर भाग निकला।

पुलिस के अनुसार केबीएचबी सेक्टर ९ निवासी आरती पत्नी भरत शर्मा दोपहर १२.१५ बजे अपने पुत्र को स्कूल से लेकर मोपेड पर घर लौट रही थी। सेक्टर नौ पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक मोपेड के पास आया और गले में झपट्टा मार सोने की दस ग्राम चेन लूटकर भाग निकला। झीना-झपट्टी व अचानक वारदात से महिला घबरा गई। मोपेड से एकबारगी नियंत्रण खो दिया और दोनों नीचे गिरते-गिरते बचे। खुद को संभालकर महिला ने बाइक सवार लुटेरे का पीछा करने का भी प्रयास किया, लेकिन वो भाग निकला।
अधिकारियों से देर रात तक छुपाई वारदात

चेन लूट को लेकर कुड़ी भगतासनी थाना पुलिस न सिर्फ मीडिया से छुपाती रही, बल्कि देर रात तक पुलिस के उच्चाधिकारी तक को अवगत नहीं कराया। थाने के ड्यूटी ऑफिसर वारदात से अनभिज्ञता जताते रहे। एक हेड कांस्टेबल ने वारदात के बारे में किसी को भी न बताने के आदेश का हवाला दे दिया। सहायक पुलिस आयुक्त (बोरानाडा) मांगीलाल ने भी चेन लूट से अनभिज्ञता जाहिर की। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) ञ्चश्चड्डद्दद्ग 6 द्वड्डह्म्द्दद्बठ्ठ: २ष्द्व 8 श्च 6 द्वड्डह्म्द्दद्बठ्ठ-ड्ढशह्लह्लशद्व: ०.२५ष्द्व; स्रद्बह्म्द्गष्ह्लद्बशठ्ठ: द्यह्लह्म्; द्यद्बठ्ठद्ग-द्धद्गद्बद्दद्धह्ल: १२०त्न; ह्लद्ग3ह्ल-ड्डद्यद्बद्दठ्ठ: द्यद्गद्घह्ल; शह्म्श्चद्धड्डठ्ठह्य: २; 2द्बस्रश2ह्य: २ 8 प्रीति चन्द्रा को देर रात वारदात के बारे में पता लगा। उनका कहना है कि उन्हें जानकारी न देने पर कार्रवाई की जाएगी।
तीन महिलाओं से लूट, लुटेरों का सुराग तक नहीं

गत ९ अक्टूबर की सुबह केबीएचबी सेक्टर आठ चौराहे पर विद्यालय जा रही शिक्षिका रेखा तिवारी के गले से चेन लूटी। शताब्दी सर्किल पर पति के साथ जा रही महिला के गले से सोने की चेन लूट ली गई थी। कई दिन बाद मामला दर्ज किया गया था। अब तीसरी वारदात हुई है। पुलिस अभी तक लुटेरों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
पैदल जा रहे युवक व श्रमिक से मोबाइल लूटे

सदर बाजार थाने के एसआई शेषनारायण ने बताया कि मूलत: बिहार हाल सतारा प्लाजा में श्रमिक शंकर कुमार कामत शाम सात बजे पैदल ही नई सडक़ से निकल रहा था। मिठाई की एक दुकान के सामने पहुंचने पर मोटरसाइकिल सवार एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल लूटकर भाग निकला। उदयमंदिर थाने के एसआई छत्तुसिंह ने बताया कि कर्नल साहब की हवेली निवासी इस्माइल शेख (१८) शाम को नई सडक़ से घर की तरफ आ रहा था। वह मोबाइल पर किसी से बात कर रहा था। गिरधर मंदिर के पास गली में मोटरसाइकिल सवार नकाबपोश युवक पास आया और झपट्टा मार मोबाइल लूट लिया। वहां से निकल रहे व्यक्ति की मदद से इस्माइल ने उसका पीछा भी किया, लेकिन लुटेरा पकड़ में नहीं आया।



from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31xYPeY
Share on Google Plus

About Atul

This is a short description in the author block about the author. You edit it by entering text in the "Biographical Info" field in the user admin panel.

0 comments:

Post a Comment